फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Haryana Roadways starts another bus from Ballabhgarh Depot to Haridwar

Haryana Roadways: हरिद्वार के लिए शुरू हुई एक और बस, शेड्यूल जानने के लिए पढ़ें खबर

Sat, 11 Feb 2023 10:41 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 11 Feb 2023 10:41 AM IST
सार

हरियाणा रोडवेज के बल्लभगढ़ डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार के लिए शुरू की है। यात्रियों की मांग थी कि सुबह के समय और बसों को हरिद्वार के लिए चलाया जाए। बस बल्लभगढ़ बस डिपो से होते हुए एनआईटी से दिल्ली के रास्ते हरिद्वार को जाएगी।

विज्ञापन
Haryana Roadways starts another bus from Ballabhgarh Depot to Haridwar
हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा रोडवेज के बल्लभगढ़ डिपो से यात्रियों की मांग पर एक और बस हरिद्वार के लिए शुरू हो गई। बस बल्लभगढ़ बस डिपो से एनआईटी फरीदाबाद के रास्ते दिल्ली से हरिद्वार को जाएगी। यह बस डिपो से सुबह 6:45 बजे रवाना होगी। महाप्रबंधक लेखराज ने बताया कि उनके पास यात्रियों की मांग आई थी कि सुबह के समय और बसों को हरिद्वार के लिए चलाया जाए। जिसके बाद उन्होंने यात्रियों की मांग पर शुक्रवार से एक और बस हरिद्वार के लिए शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दोपहर के एक बजे हरिद्वार पहुंचेगी बस
डिपो से पहले सुबह साढ़े 5 बजे एक बस हरिद्वार के जाती थी। इसके अलावा पलवल डिपो की बस सुबह 6:20 बजे और साढ़े 11 बजे बल्लभगढ़ डिपो से होकर हरिद्वार को जाती है। तीनों बसों के अलावा एक और बस सुबह 6: 45 मिनट पर हरिद्वार के लिए शुरू कर दी गई है। बस बल्लभगढ़ बस डिपो से होते हुए एनआईटी से दिल्ली के रास्ते हरिद्वार को जाएगी। यह बस दोपहर के एक बजे हरिद्वार पहुंचेगी। आधे घंटे के काउंटर टाइम के बाद वापसी बल्लभगढ़ के लिए यह बस डेढ़ बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed