{"_id":"6a1f2c28211b8c43b10af917","slug":"haryana-cricket-club-won-the-match-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71426-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हरियाणा क्रिकेट क्लब ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हरियाणा क्रिकेट क्लब ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
सुपरकिंग्स को 16 रनों से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-21 स्थित क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में हरियाणा क्रिकेट क्लब ने सुपरकिंग्स को 16 रनों से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई हरियाणा क्लब ने सात विकेट पर 172 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आकाश श्रीवास्तव ने 52 और कैफ ने 30 रन बनाए।सुपरकिंग्स के लिए सूरज और दीपांशु ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरकिंग्स नौ विकेट पर 156 रन ही बना सकी। टीम की ओर से माही श्रीवास्तव ने 34 रन बनाए जबकि सौरव ने 25 रनों का योगदान दिया। हरियाणा क्लब के लिए गौरव सिंह राणा ने तीन और वंश ने दो विकेट झटके। गौरव सिंह राणा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।