फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Haryana Board announces enrollment/registration dates for classes 9 to 12

Faridabad News: हरियाणा बोर्ड ने 9वीं से 12वीं कक्षा के एनरोलमेंट-पंजीकरण तिथियां कीं घोषित

Sat, 17 Oct 2026 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Haryana Board announces enrollment/registration dates for classes 9 to 12
संबंधित विद्यालय 19 अक्तूबर से ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के एनरोलमेंट रिटर्न और पंजीकरण की तिथियां घोषित कर दी हैं। अराजकीय अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने यह जानकारी दी है।

हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों के लिए एनरोलमेंट शुल्क 150 रुपये प्रति विद्यार्थी निर्धारित है। अन्य राज्यों के प्रवासी विद्यार्थियों के लिए यह शुल्क 200 रुपये प्रति विद्यार्थी होगा। ऑनलाइन आवेदन 19 अक्तूबर से 5 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क जमा किए जा सकते हैं। छात्रों के विवरणों में ऑनलाइन शुद्धि 27 से 30 नवंबर तक की जा सकेगी।
विज्ञापन

विद्यालयों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की एनरोलमेंट रिटर्न और शुल्क एक बार में ही ऑनलाइन भरी जाए। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी विद्यार्थी का आवेदन फॉर्म ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 से 10 नवंबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क लगेगा
विलंब शुल्क सहित आवेदन की तिथियां भी घोषित की गई हैं। 6 से 10 नवंबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क लगेगा। 11 से 15 नवंबर तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। 16 से 20 नवंबर तक 300 रुपये विलंब शुल्क देय होगा। 21 से 25 नवंबर तक आवेदन करने पर 1000 रुपये विलंब शुल्क लगेगा। विद्यालयों को दाखिला खारिज रजिस्टर में अंतिम विद्यार्थी के प्रवेश पृष्ठ की सत्यापित छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य है।

50 रुपये प्रति छात्र प्रश्न पत्र शुल्क भी जमा करवाना होगा
कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों को 50 रुपये प्रति छात्र प्रश्न पत्र शुल्क भी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन जमा करवाना होगा। एनरोलमेंट की अंतिम तिथि के बाद प्रश्न पत्र शुल्क 1000 रुपये अथवा सक्षम अधिकारी के आदेशानुसार जुर्माना सहित भरना होगा। ऐसा न करने पर प्रश्न पत्र प्राप्त न होने की स्थिति में विद्यालय स्वयं जिम्मेदार होगा। जिन विद्यार्थियों का 9वीं कक्षा में एनरोलमेंट पूर्व में हो चुका है और उन्होंने 10वीं की परीक्षा इसी बोर्ड से न देकर अन्य समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास की है, उन्हें 11वीं में एनरोलमेंट करवाने की आवश्यकता नहीं है।


पंजीकरण के नियम
कक्षा 11वीं में जिन विद्यार्थियों का एनरोलमेंट पहले ही हो चुका है, ऐसे विद्यार्थियों का विद्यालयों द्वारा केवल रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। इसके लिए 100 रुपये प्रति विद्यार्थी शुल्क भी ऑनलाइन जमा करवाना होगा। इसी प्रकार, कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं में अध्ययनरत वे विद्यार्थी जिनका एनरोलमेंट पहले हो चुका है और वे परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं या दोबारा उसी कक्षा में दाखिला लिया है, उन्हें भी केवल रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। ऐसे विद्यार्थियों को एनरोलमेंट फॉर्म दोबारा भेजने की जरूरत नहीं है और उन्हें 100 रुपये प्रति विद्यार्थी शुल्क ऑनलाइन जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed