{"_id":"67fabcbab4e1ef31010a36c7","slug":"hanuman-jayanti-was-celebrated-with-great-pomp-a-procession-was-taken-out-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-41550-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन
मंदिरों में गूंजे बजरंगबली के जयकारे, शोभा यात्रा का जगह जगह किया गया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर एक की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शाम छह बजे से मंदिर से शुरू हुई, जो कि बाजारों से होकर गुजरी। जिसका जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया । शोभायात्रा के दौरान हनुमान के सुंदर स्वरूप से लोगों ने आशीर्वाद लिया।
इसके अलावा श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैली धाम में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। संरक्षक मंडल के सदस्यों ने कहा कि कलियुग में हनुमान ही एकमात्र ऐसे देव हैं जो जागृत देवता के रूप में पूजे जाते हैं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 1101 ध्वजों की विशाल निशान यात्रा रही। जो शहर के प्रमुख मार्गों से निकलते हुए मंदिर परिसर तक पहुंची। भक्तगण हाथों में ध्वज लेकर ‘जय बजरंगबली’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इसके पश्चात सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
-- -
सोसाइटियों में भी किया गया आयोजन
सेक्टर 70 स्थित आगमन सोसाइटी में भी हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। प्रधान अंकित त्यागी ने बताया कि शाम चार बजे आगमन शिव मंदिर पर सुंदरकांड (बालाजी का गुणगान) का आयोजन किया गया। जिसमें सोसाइटी के सभी लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । उसके बाद शाम 7 बजे भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 88 स्थित एफ ब्लॉक पार्क , सेक्टर 28 स्थित राजेंद्रा कॉलोनी, सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम में शोभायात्रा के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।