फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hammers used on illegal constructions in Heevo Apartment

Faridabad News: हीवो अपार्टमेंट में अवैध निर्माणों पर चले हथौड़े

Tue, 17 Oct 2023 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Hammers used on illegal constructions in Heevo Apartment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। हीवो सोसाइटी में अवैध निर्माण के मामले में मंगलवार को एचएसवीपी ने तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। पहले दिन चार-पांच अवैध कब्जों पर हथौड़े चले। ग्रीवेंस कमेटी में मुख्यमंत्री के सामने मामला रखने के बाद कार्रवाई की गई हैं। वहीं, जांच के लिए एडीसी के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया हैं, जिसमें लोग अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। यहां पर 60 फ्लैट पर कार्रवाई होनी है।
बता दें कि इस मामले में हीवो सोसाइटी के लोग सुप्रीम कोर्ट में गए थे, जहां उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया था। इसके बाद हाई कोर्ट की डबल बेंच में उनकी सुनवाई हुई, जहां उनको राहत नहीं मिली। न्यायालय ने 12 अक्तूबर को ऑर्डर करके इनको तोड़ने के आदेश दे दिए गए हैं। हीवो सोसाइटी में कुल 186 फ्लैट हैं, जिसमें से 60 फ्लैटों में अतिक्रमण है।एचएसवीपी ने तुरंत प्रभाव से हीवो सोसायटी में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दे दिया। तोड़फोड एसडीओ राजेन्द्र के नेतृत्व में की गई, जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन अमित जैन को लगाया गया था।
विज्ञापन


......

लोगों ने अतिक्रमण कर करके बना लिए 2 रूम सेट

हीवो अपार्टमेंट में अवैध निर्माण करके लोगों ने 2 रूम सेट तक बना दिए हैं। इनकी हालत काफी जर्जर है और लोगों के लिए खतरा हैं। आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर 60 फ्लैटों पर कार्रवाई की जानी है। इस अपार्टमेंट में कुल 186 फ्लैटस हैं। कुछ लोगों ने खुद ही अपनी अतिक्रमण हटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.......

हीवो सोसायटी के निवासियों ने न्यायालय की शरण ली, जहां से उनको कोई राहत नहीं मिली। मुख्यमंत्री के दरबार में भी इस मामले को रखा गया। जिसमें उन्होंने अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। जब तक अतिक्रमण वाले फ्लैटों को पूरी तरह साफ नहीं किया जाता, कार्रवाई जारी रहेगी।पहले दिन में 4 से 5 फ्लैटों को तोड़ा गया है। अतिरिक्त टीन शेड व 10-11 के पोल को भी हटाया गया है।

- राजेन्द्र, एसडीओ एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed