फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Had sold account to thugs for Rs 1 lakh, arrested

Faridabad News: 1 लाख रुपये में ठगों को बेचा था खाता, गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Had sold account to thugs for Rs 1 lakh, arrested
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की पुलिस ने पंजाब से पकड़ा
विज्ञापन

75.83 लाख रुपये की ठगी में की गई कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में 24 साल के युवक को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी श्याम अब पंजाब बठिंडा
में रह रहा है और मूलरूप से यूपी फिरोजाबाद का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि 1 लाख रुपये में उसने अपना खाता बेचा था। उसके खाते में ठगी के 11.33 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी सरिया का ठेका लेता है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि उसे 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। मामले में इससे पहले एक आरोपी तसवीर अहमद उर्फ कोनिया को टीम राजस्थान से पकड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। सेक्टर-17 निवासी व्यक्ति ने ये शिकायत पुलिस को दी थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि 22 नवंबर से 9 जनवरी 2025 तक एप में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 75 लाख 83 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। शिकायतकर्ता को बताया गया कि आपकी निवेश राशि कई गुना बढ़ गई है। लेकिन रिफंड करने लगे तो उन्हें शुल्क के नाम पर 56 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया। मना करने पर बोले कि 28 लाख तो जमा करने ही होंगे। लेकिन शिकायतकर्ता ने कोई राशि जमा नहीं की तो आरोपियों ने मुनाफा व निवेश राशि वापस करने से मना कर दिया। मामले में अब तक दो आरोपियों को पुलिस टीम पकड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed