{"_id":"64160b7c94f072ea4d0d80c6","slug":"h3n2-infected-woman-found-in-district-panic-in-health-department-faridabad-news-c-1-1-355390-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले में एच 3 एन 2 संक्रमित महिला मिली, स्वास्थ्य विभाग में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले में एच 3 एन 2 संक्रमित महिला मिली, स्वास्थ्य विभाग में खलबली
विज्ञापन
फोटो-18
जिले में एच3एन2 संक्रमित महिला मिली, स्वास्थ्य विभाग में खलबल
दो संदिग्ध मरीजों के भेजे गए नमूने, सोमवार तक आ सकती है रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शनिवार को जिले में एक और इन्फ्लुएंजा (एच3एन2)संक्रमित महिला की पुष्टि हुई। महिला निजी अस्पताल में भर्ती है।इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है। बीमारी के संबंध में डॉक्टरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया है। निजी अस्पताल से रिपोर्ट मंगवाई गई है। शनिवार को दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट मेवात भेजी गई। अब पांच संदिग्ध मरीजों के नमूने भेजे जा चुके हैं। सोमवार तक रिपोर्ट आने की संभावना जताई गई है।
शनिवार को एक इन्फ्लुएंजा का मरीज मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए हैं। महिला जिले के निजी अस्पताल में भर्ती है। इन्फलूएंजा से मिलते लक्षण होने के कारण जांच की गई। महिला संक्रमित पाई गई है।
बता दें कि जनवरी में एच1एन1 के जिले में तीन मामले सामने आये थे। वहीं, एच3 एन2 पीड़ित बच्चा पिछले सप्ताह पाया गया था, उपचार के बाद उसे स्वस्थ घोषित कर दिया गया। जिले में भी प्रतिदिन सर्दी, खांसी और जुकाम के मामले भी बढ़ रहे रहें हैं। अधिकांश मरीजों के लक्षण इन्फ्लुएंजा से मिलते-जुलते हैं। तेज बुखार और गंभीर मरीजों को आपातकाल में भर्ती किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रतिदिन करीब 30 मरीजों को आपातकालीन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। हल्के लक्षण वाले मरीजों का उपचार तथा निगरानी की जा रही है। वहीं लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। शुक्रवार को 3 मरीजों के सैंपल मेवात भेजे गये। वहीं शनिवार को 2 नए मरीजों के सैंपल भेजे गये हैं।
विज्ञापन
ऐसे होगी नागरिक अस्पताल में जांच
इन्फ्लुएंजा के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोग अस्पतालों की ओर भाग रहे हैं। तेज बुखार, बदन दर्द और सर्दी जुकाम बीमारी के शुरुआती लक्षण बताए जा रहे हैं। मौसमी बुखार में लोग घबराकर नागरिक और निजी अस्पतालों की ओर जा रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक समस्या होने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। ओपीडी से कार्ड बनवाकर डॉक्टरों से मिलें और बीमारी के बारे में बताएं। यदि बार बार दवाई देने के बाद भी मरीज ठीक नहीं हो रहा और उसके लक्षण इन्फ्लुएंजा से मिल रहे हैं, तो उसे कोरोना जांच केंद्र पर भेजा जा रहा है। यहां से मरीज के सैंपल लेकर शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं। अब तक 5 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भेजे जा चुके हैं।
सोमवार को आ सकती है रिपोर्ट, सावधानी जरूरी
उप सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग संदिग्ध मरीजों की जांच में जुटे हैं। शनिवार को एक मरीज की पहचान हुई। महिला की रिपोर्ट मंगवाई गई है। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को इस संबंध में आदेश दिए गए हैं। मरीजों के लिए बेड से लेकर सभी तैयारियां की गई है। विभाग हर स्थिति से निपटने की तैयारी में जुटा हुआ है। आपातकालीन वार्ड में मरीजों की निगरानी के लिए 24 घंटे नर्सिंग स्टाफ मौजूद हैं। इस ओर लोगों को भी जागरूकता दिखाने की आवश्यकता है। मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। पौष्टिक आहार का सेवन करने तथा समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।