फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gujjar society held a panchayat and demanded action against ED officials

Faridabad News: गुर्जर समाज ने पंचायत कर ईडी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Fri, 13 Jun 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Gujjar society held a panchayat and demanded action against ED officials
अधिकारियों पर लगाया धर्म सिंह छोकर के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। गुर्जर समाज के लोगों ने ईडी पर समालखा के पूर्व विधायक एवं गुर्जर नेता धर्म सिंह छोकर के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। इसी कड़ी में गुरुवार को सेक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में मुख्य रूप से गुर्जर समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अनंतराम तंवर मौजूद रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार छोकर ने की।

पंचायत में बड़ी संख्या में मौजूद गुर्जर समाज के लोगों ने पूर्व विधायक धर्म सिंह छोकर के साथ ईडी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए इसे सीधे तौर पर गुर्जर समाज का अपमान बताया। लोगों को संबोधित करते हुए चौ. अनंतराम तंवर ने कहा कि हम भारत की न्यायपालिका का सम्मान करते हैं, लेकिन जिस प्रकार से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने समालखा से दो बार विधायक रहे धर्म सिंह छोकर के साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें अपमानित किया, वह पूरी तरह से गलत है और इस घटना से समस्त गुर्जर समाज आहत है।
विज्ञापन


इस मौके पर तिगांव क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। पंचायत में धर्मबीर छोकर, वल्ला रावल, सुभाष नंबरदार, सुरेश तंवर, बिन्द्र रावल, अनिल सरपंच, बेगराज नागर सहित अनेक गुर्जर समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------
22 जून को होगी महापंचायत

चौ. अनंतराम तंवर ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर आगामी 22 जून को नई अनाज मंडी समालखा में जन आक्रोश गुर्जर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों के अनेकों गुर्जर समाज के गणमान्य लोग शिरकत करते हुए आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed