फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gujarat's art attracts people at Saras Mela

Faridabad News: सरस मेले में गुजरात की कला लोगों को कर रही आकर्षित

Sat, 03 Jan 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Gujarat's art attracts people at Saras Mela
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सरस मेले में अलग- अलग राज्यों से शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। मेले में गुजरात से पहुंची संगीता अपनी कला से लोगों को आकर्षित कर रही है। संगीता अपने साथ वॉल हैंगिंग शोपीस, बेड कवर, तकिया के खोल, टेबल रनर सहित कई चीजें लाई हैं। इन सभी चीजों पर गुजरात के प्रसिद्ध डिजाइन और कला को प्रदर्शित किया गया है।


संगीता ने बताया कि यह कार्य कई पीढ़ियों से चलता आ रहा है। उन्होंने अपने परिवार से ही कलाकारी करने का हुनर सीखा है। अब उन्हें काफी अच्छा लगता है। उन्होंने करीब आठ महिलाओं को रोजगार भी दिया हुआ है। इससे गांव में रहने वाली महिलाओं को रोजगार मिलता है और वे अपने लिए कुछ रुपये जोड़ लेती है। जो उनके भविष्य के लिए काम आ सकते हैं। परिवार में भी उनके बच्चे उनकी मदद सहायता करते हैं। गुजरात के प्रसिद्ध डिजाइन लोगों को काफी भा रहे हैं, जिनमें एपलिक वर्क व थ्रेड वर्क शामिल है। इसके साथ ही प्रिंटेड कॉटन के कवर लोग जमकर खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed