{"_id":"6a149599587d111db8040cf6","slug":"guides-will-tell-the-history-in-the-heritage-walk-snacks-will-be-available-for-rs-500-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70846-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हेरिटेज वॉक में गाइड बताएंगे इतिहास, 500 रुपये में मिलेगा अल्पाहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हेरिटेज वॉक में गाइड बताएंगे इतिहास, 500 रुपये में मिलेगा अल्पाहार
विज्ञापन
क्यूआर कोड और वेबसाइट से होगा पंजीकरण, मौके पर भी मिलेगी रजिस्ट्रेशन सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से 30 मई को आयोजित होने वाली हेरिटेज एंड सिटी वॉक में प्रतिभागियों को ऐतिहासिक स्थलों की रोचक जानकारी देने के लिए विशेष हेरिटेज गाइड तैनात किए जाएंगे। यह वॉक सुबह 6 बजे से 8 बजे तक सूरजकुंड से असोला-भाटी अभयारण्य और बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह महल से रानी की छतरी तक आयोजित होगी।
पर्यटन निगम के अनुसार, प्रतिभागियों से 500 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इसके बदले उन्हें पानी, चाय, कॉफी, विशेष टोपी और सुबह का अल्पाहार उपलब्ध कराया जाएगा। वॉक में शामिल होने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी आसान रखी गई है। इच्छुक लोग क्यूआर कोड स्कैन कर या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर भी ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।