फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Guidance given to workers in divisional level workshop

Faridabad News: मंडल स्तरीय कार्यशाला में किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

Mon, 16 Mar 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Guidance given to workers in divisional level workshop
-पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। भारतीय जनता पार्टी जिला गुड़गांव महानगर के तावडू मंडल द्वारा स्थानीय सुशील पैलेस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान 2026 के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मंडल प्रभारी धर्मेन्द्र यादव के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

कार्यशाला में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व आईआरएस अधिकारी एवं हरियाणा एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के पूर्व चेयरमैन अनुराग बख्शी ने पर्यवेक्षक के रूप में शिरकत की और अपने प्रशासनिक तथा सांगठनिक अनुभव के आधार पर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तावडू मंडल अध्यक्ष शिवम गर्ग ने की, जबकि जिला अध्यक्ष अजीत यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान कुल सात प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें जिले के अनुभवी एवं प्रबुद्ध वक्ताओं ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक कार्यप्रणाली तथा वैचारिक विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यशाला में कुल 114 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सभी प्रतिभागियों ने अपनी हाज़िरी ऑनलाइन माध्यम से दर्ज की, जो संगठन की तकनीकी जागरूकता का प्रतीक है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी प्रतिभागियों को विधिवत प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरपर्सन सुनीता सोनी, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन प्रेम सैनी, नगर पालिका वाइस चेयरमैन, विभिन्न पार्षदगण, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप चौहान, जिला कोषाध्यक्ष एवं मनोनीत पार्षद सुरेश प्रधान तथा आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अखिल भारतीय महासचिव डॉ. राम अवतार चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। आयोजन में युवा मोर्चा से राहुल शर्मा,ओबीसी मोर्चा से सुनील कुमार और पूनम सोनी महिला मोर्चा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed