{"_id":"68a3092d1d35a0e06e0ae44b","slug":"gst-theft-allegation-faridabad-news-c-24-1-gr11004-117113-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले की सभी 260 ग्राम पंचायतों के भुगतान रिकॉर्ड मांगे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले की सभी 260 ग्राम पंचायतों के भुगतान रिकॉर्ड मांगे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जीएसटी चोरी का लगा आरोप, कार्रवाई के लिए मांगे गए रिकॉर्ड
-शिकायत के बाद प्रशासन सख्त, ठेकेदारों के भुगतान का होगा अवलोकन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। ग्राम पंचायतों के ठेकेदारों द्वारा की जा रही जीएसटी चोरी के मामले में अब जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (बिक्री कर) विजय कुमार ने इस संदर्भ में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा को पत्र लिखकर कहा है कि वर्ष 2017 से अब तक ग्राम पंचायतों के ठेकेदारों द्वारा किए गए भुगतान का विवरण निर्धारित प्रोफार्मा के माध्यम से भेजा जाए। अब जिला पलवल की सभी 260 ग्राम पंचायतों के रिकॉर्ड का अवलोकन कर जीएसटी चोरी का पता लगाया जाएगा।
ठेकेदार पर लग रहे आरोप
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा ने जिले के सभी खंडों के बीडीपीओ को लिखित निर्देश दिए हैं कि सभी ग्राम पंचायतों के भुगतान का रिकॉर्ड मंगवाया जाए। बीडीपीओ ने सभी ग्राम सरपंचों एवं सचिवों को पत्र भेजकर रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा है। यह कार्रवाई सीएम विंडो पर धर्मेंद्र सिंह द्वारा की गई शिकायत के बाद की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ग्राम विकास कार्यों में ठेकेदार बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी कर रहे हैं।
हथीन खंड के गांव गढ़ी विनोदा के पूर्व सरपंच बलजीत ने आरटीआई से सूचना मांगी तो खुलासा हुआ कि जिस फर्म ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के नाम पर भुगतान लिया, वह जीएसटी के लिए पंजीकृत ही नहीं है। उक्त फर्म हरकेश इंटरप्राइजेज ने जो जीएसटी नंबर दर्शाया, वह भी गलत पाया गया। इस आधार पर पूर्व सरपंच बलजीत ने बड़े पैमाने पर हो रही जीएसटी चोरी का मामला उठाया।
विज्ञापन
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों से विवरण लिया जा रहा है और इस बारे में आबकारी एवं कराधान विभाग को भेजा जाएगा।