फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   GST cut is showing its effect, waiting for cars

Faridabad News: जीएसटी में कटौती का दिख रहा असर, कारों के लिए वेटिंग

Thu, 16 Oct 2025 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
GST cut is showing its effect, waiting for cars
धनतेरस पर नई गाड़ियां खरीदने वाले लोगों को करना पड़ सकता है इंतजार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। धनतेरस पर नई गाड़ियां खरीदने वाले लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है। जीएसटी में कटौती से ज्यादा बिक्री के कारण कई कारों के लिए लोगों को 2 से 3 सप्ताह की वेटिंग मिल रही है। हालांकि कुछ कारें ऐसी भी हैं जिन्हें तुरंत ही ग्राहकों को सौंपा जा रहा है। वहीं कार और बाइक के शोरूम भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए-नए ऑफर दे रहे हैं।


डिस्काउंट के साथ-साथ लोगों को एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं। वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों पर डिस्काउंट के साथ-साथ लोगों को मुफ्त हेलमेट दिए जा रहे हैं। विभिन्न कार शोरूम प्रबंधकों ने बताया कि धनतेरस व दिवाली पर आम दिनों से ज्यादा कारों की खरीददारी होना आम बात है। उन्होंने बताया कि बीते साल के मुकाबले इस साल गाड़ियों की मांग कुछ ज्यादा है। इसका प्रमुख कारण जीएसटी स्लैब में कटौती होना भी है।
विज्ञापन


नीलम रेलवे रोड पर स्थित नेक्सा कार शोरूम से पिछले तीन दिनों में करीब 45 लोगों ने कारों की बुकिंग कराई है। इनमें मंगलवार को 20 लोगों ने बुकिंग कराई थी। वहीं बुधवार को 10 जबकि बृहस्पतिवार को शाम 6 बजे तक ये आंकड़ा 15 तक पहुंच गया। इसके अलावा नीलम चौक पर स्थित एरीना कार के शोरूम में पिछले तीन दिनों में यह आंकड़ा 50 से अधिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें मंगलवार को 20, बुधवार को 18 और बृहस्पतिवार को करीब 17-18 लोगों ने बुकिंग कराई है। डिजायर एवं बलेनो गाड़ियों की बुकिंग ज्यादा हो रही है। प्रबंधकों ने बताया कि जीएसटी में कटौती और डिस्काउंट के तहत 2021-22 के वर्ष में जो गाड़ियों का दाम था, उसी दाम में लोगों को आज मिल जा रही हैं।


इसके अलावा दो पहिया वाहनों पर डिस्काउंट दिया जा रह है और हेलमेट मुफ्त दिए जा रहे हैं। बांके विहारी मंदिर के पास स्थित ओकाया इलेक्ट्रिक शोरूम के कर्मचारियों ने बताया कि विभिन्न तरह की स्कूटियों पर 3 हजार से 5 हजार तक छूट दी जा रही है। वहीं प्रत्येक स्कूटी के साथ एक हेलमेट भी दिया जा रहा है।


वर्जन

पिछले साल की तुलना में इस साल दिवाली के समय कारों की बुकिंग बढ़ी है। जीएसटी कम होने के चलते ग्राहक दोपहिया वाहन की जगह चार पहिया वाहन लेना पसंद कर रहा है। पिछले 3 दिनों में करीब 45 से 50 लोगों ने बुकिंग कराई है। पवनेश चौहान, सेल्स डेवलपमेंट मैनेजर, नेक्सा शोरूम



पिछले तीन दिनों में कार बुकिंग में बहुत वृद्धि हुई है। करीब 55 से 60 लोगों ने बुकिंग कराई है। शनिवार को धनतेरस के दिन यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। पिछले साल के मुकाबले यह आंकड़ा अधिक है। उबैद सिद्दीकी, सेल्स डेवलपमेंट मैनेजर, एरेना शोरूम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article