फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   GST collection from Faridabad increased to Rs 1239 crore in September

Faridabad News: सितंबर में फरीदाबाद से जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 1239 करोड़ पहुंचा

Tue, 07 Oct 2025 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
GST collection from Faridabad increased to Rs 1239 crore in September
गौरव मिश्रा
विज्ञापन

फरीदाबाद। त्योहारों के नजदीक आते ही लोग खरीददारी में लग गए हैं। नवरात्रि के बाद से ही बाजारों से लेकर मॉल आदि कई जगहों पर चहल-पहल दिखाई देनी शुरू हो गई है। इसका असर आम दुकानदारों के साथ-साथ सरकार के राजस्व विभाग के खातों में भी पड़ता है। (वस्तु एवं सेवा कर) जीएसटी राजस्व विभाग में यह फर्क दिखाई भी देने लगा है। पिछले माह सितंबर में फरीदाबाद से जीएसटी राजस्व विभाग के खाते में 1000 करोड़ से अधिक जीएसटी कर गया है।
सितंबर में जीएसटी राजस्व विभाग को फरीदाबाद से कुल 1239 करोड़ से अधिक कर जीएसटी के माध्यम से प्राप्त हुआ है। इनमें केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी), राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी), एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी) और केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सेवा कर (सेस) सभी शामिल हैं।
विज्ञापन


पिछले साल सितंबर माह से इस साल 13.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले साल सितंबर में फरीदाबाद से जीएसटी राजस्व विभाग के खाते में करीब 1050 करोड़ रुपये गए थे। इस सितंबर में माह में सभी जीएसटी करों पर नजर डालें तो सबसे अधिक 551 करोड़ आईजीएसटी से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 368 करोड़ सीजीएसटी से, वहीं 286 करोड़ एसजीएसटी से प्राप्त हुए हैं। 24 करोड़ सेस से भी राजस्व विभाग के खाते में गए हैं। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर के अधिकारियों ने बताया की अक्तूबर के त्योहारी माह में यह आंकड़ा और अधिक ऊपर जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed