{"_id":"69b56b02b58f9a5c5f0ec07b","slug":"gsfdg-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110559-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, पिकअप की टक्कर सेर 12वीं के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, पिकअप की टक्कर सेर 12वीं के छात्र की मौत
विज्ञापन
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रील बनाते समय हुआ हादसात
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को हुए हादसे में 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो दोस्त एक्सप्रेसवे पर रील बनाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त दूर जा गिरा और गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मृतक नूंह के शाहपुर नंगली निवासी मोइन (19) पुत्र याकूब 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दे रहा था। इन दिनों वह अपने मामा के घर रुका हुआ था। शनिवार को परीक्षा न होने पर दोनों दोस्तों को मस्ती सूझी और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोइन अपने एक दोस्त के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर घूमने गया था। दोनों ने एक्सप्रेसवे के 59 नंबर चैनल के पास अपनी बाइक नीचे खड़ी कर दी और ऊपर सड़क पर जाकर मोबाइल से रील बनाने लगे। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी वहां से गुजरी और दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोइन मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसका दोस्त टक्कर लगने से दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसएचओ सुभाषचंद्र फिरोजपुर झिरका ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पिकअप वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि एक्सप्रेसवे जैसी व्यस्त और तेज रफ्तार सड़कों पर अनावश्यक रूप से रुकने या रील बनाने जैसी गतिविधियों से बचें, क्योंकि इससे गंभीर हादसे हो सकते हैं।