{"_id":"6b06db0f109ceaf441006a55","slug":"gsfd-faridabad-news-c-24-1-pal1008-130529-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छह दिसंबर को जिले में लगेगा मेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छह दिसंबर को जिले में लगेगा मेगा रोजगार मेला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से छह दिसंबर को जिले में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी। मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और आर्थिक रूप से सशक्त करना है। इसके लिए समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीकरण करवाएं और छह दिसंबर को आयोजित होने वाले मेगा रोजगार मेले में भाग लेकर इसका लाभ उठाएं। बैठक में एसडीएम होडल बैलीना, एसडीएम हथीन हरिराम और डीडीपीओ उपमा अरोड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।