फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   GRP will investigate theft of Rajya Sabha member's purse from train

Faridabad News: जीआरपी करेगी ट्रेन से राज्यसभा सदस्या के पर्स चोरी की जांच

Wed, 03 Apr 2024 11:35 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 03 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
GRP will investigate theft of Rajya Sabha member's purse from train
- जीआरपी निजामुद्दीन ने पर्स चोरी की जीरो एफआईआर दर्ज कर फरीदाबाद जीआरपी को भेजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ट्रेनों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आम लोग ही नहीं अब राज्यसभा सदस्य भी सुरक्षित नहीं। भोपाल से एक माह पूर्व दिल्ली आ रही मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया का पर्स पलवल में चोरी हो गया था। दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचकर उन्होंने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। निजामुद्दीन जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच फरीदाबाद जीआरपी को दी है। अब फरीदाबाद जीआरपी मामला दर्ज कर जांच करेगी।


पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी माया नारोलिया भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सदस्य हैं। वह भोपाल से दिल्ली जा रही थीं। वह ट्रेन नंबर 12409 गोडवाना एक्सप्रेस में सीट एसी कोच बी 9 में सफर कर रही थी। पलवल रेलवे स्टेशन के समीप उन्होंने पाया कि उनका पर्स गायब है। महिला के मुताबिक पर्स में लगभग 5 तोले का सोने का हार, आधार कार्ड, 5000 रुपये नगद, चश्मा, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज थे। महिला के साथ चोरी की घटना करीब एक महीने पहले हुई थी, जिसके बाद उन्होंने जीआरपी निजामुद्दीन को शिकायत दी थी। जीआरपी निजामुद्दीन ने जीरो एफआईआर दर्ज कर फरीदाबाद जीआरपी को जांच के लिए भेज दिया है। अब फरीदाबाद जीआरपी मामला दर्ज कर जांच करेगी। राज्यसभा सदस्य ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed