फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ground water misuse by water mafia in faridabad

पानी के लिए मचे हाहाकार के बीच यहां जल माफिया खुलेआम कर रहे भूमिगत जल की सौदेबाजी 

Thu, 19 May 2016 03:29 PM IST
संजय मग्गू/अमर उजाला, फरीदाबाद
संजय मग्गू/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 19 May 2016 03:29 PM IST
सार

  • हाइवे किनारे बिना परमिट जल माफिया कर रहे हैं पानी का दोहन 
  • जिला प्रशासन सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों ने साधी चुप्पी 

विज्ञापन
ground water misuse by water mafia in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ तो प्रदेश और  केंद्र सरकार भूमिगत जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। प्रदेश में पानी की बर्बादी व फिजूलखर्ची पर निषेधाज्ञा लगाकर धारा 144 का प्रावधान किया गया है लेकिन पलवल में खुलेआम भूमिगत जल का दोहन किया जा रहा है। हाइवे किनारे बोरवेलों के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है लेकिन अधिकारी सब कुछ जानकर भी अनजान हैं। 

विज्ञापन


600 रुपए में बेचा जाता है एक टैंकर  
भूमिगत जल का अवैध रूप से दोहन करने वाले लोग इस पानी को गांवों में ले जाकर 600 से 800 रुपए प्रति टैंकर के हिसाब से बेचते हैं। पानी के टैंकरों को गांव बघौला, दुधौला, पृथला, अगवानपुर व फिरोजपुर सहित हाइवे किनारे लगने वाले गांवों में बेचा जाता है। खास बात ये कि जिस पानी की सप्लाई की जाती है, वह पीने योग्य है भी या नहीं इसकी गुणवत्ता की जांच भी नहीं कराई जाती।
विज्ञापन

 
 गंदा है पर धंधा है  
हाइवे किनारे गांव फिरोजपुर में ही चार से पांच बोरवेल लगे हैं। इनमें से किसी के पास भी संबंधित विभाग से कोई लाइसेंस नहीं है। इन बोरवेलों से करीब 60-70 टैंकर पानी प्रतिदिन निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जहां सरकार के  राजस्व की चोरी होती है, वहीं इसे पीने वालों की सेहत से खिलवाड़ होता है। एक बोरवेल संचालक ने इस बात को स्वीकार किया ये बोरवेल गिरते भूजल स्तर की एक बड़ी वजह हैं पर करें क्या, गंदा है पर धंधा है। 

भूजल के अवैध दोहन के कारण भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। जहां पहले जिले में अधिकांश स्थानों पर 25 फीट तक भूजल स्तर था। वह अब यमुना किनारे पर बढ़कर 35 से 40 फीसदी तक हो गया है। हाइवे के किनारे गांवों में तो स्थिति और भी विकराल है, कहीं-कहीं तो यह 100 फीट तक भी पहुंच चुका है। -डॉ. महावीर मलिक, कृषि विशेषज्ञ व पर्यावरणविद। 

  
मामला संज्ञान में आया है। संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी। सतबीर सिंह मान, एसडीएम, पलवल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed