फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Groom's father's bag full of cash and jewelery stolen at wedding

Faridabad News: शादी में दूल्हे के पिता का नकदी व जेवरात से भरा बैग चोरी

Wed, 27 Nov 2024 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Groom's father's bag full of cash and jewelery stolen at wedding
बैग में तीन लाख रुपये व पांच लाख के जेवरात थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शादी समारोह के दौरान दूल्हे के पिता का बैग चोरी हो गया। बैग में तीन लाख रुपये व पांच लाख रुपये के जेवरात थे। सीसीटीवी में एक बच्चा व युवक बैग को चोरी कर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस चोरों की पहचान नहीं कर पाई है।

गदपुरी थाना प्रभारी रेणु शेखावत के अनुसार फरीदाबाद के सेक्टर-19 निवासी दिनेश जिंदल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बेटे प्रवण की शादी समारोह गांव गदपुरी स्थित रॉयल मैरिज पैलेस में चल रहा था। उसके पास एक बैग था, जिसमें तीन लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के पजेब, अंगूठी, चेन व गले का सेट रखे हुए थे, जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। वह बैग को टेबल पर रख कॉफी लेने के लिए चले गए। करीब पांच मिनट बाद जब वह वापस आए तो देखा कि बैग वहां से गायब है। जिसके बाद उसने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला कि एक बच्चा और उसके साथ एक युवक बैग को ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed