फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Grocery shop owner robbed after pepper spray was sprayed on his eyes

Faridabad News: किराना दुकान संचालक से आंखों पर मिर्ची स्प्रे मारकर लूटपाट

Mon, 23 Jun 2025 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Grocery shop owner robbed after pepper spray was sprayed on his eyes
आरोपियों ने 2500 रुपये व आधार कार्ड लूटा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दुकान बंद कर घर लौट रहे किराना दुकान संचालक का रास्ता रोक आंखों पर मिर्ची स्प्रे मारकर लूट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने जेब से 2500 रुपये व आधार कार्ड लूट लिया। लेकिन जब आरोपी डिग्गी में रखा कैश लूटने के लिए डिग्गी खुलवाने लगे तो किसी को आता देखकर वहां से भाग गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि एसजीएम नगर थाना में बाइक सवार चार बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।


पुलिस को ये शिकायत एसजीएम नगर के रहने वाले गोविंद गर्ग ने दी है। इनकी 22 फीट रोड पर किराना की दुकान है। शिकायतकर्ता का कहना है कि 17 जून की रात करीब साढ़े 10 बजे दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवकों ने इनकी स्कूटी के आगे बाइक लगाकर रुकवा लिया। ये जब तक कुछ समझ पाते तो बदमाशों ने आंखों पर मिर्ची स्प्रे मार दिया जिससे इन्हें कुछ दिख नहीं रहा था। आरोपियों ने जेब से 2500 रुपये और आधार कार्ड लूट लिया। कुछ पल बाद आंखें थोड़ी खोलकर देखा तो आरोपियों के दो अन्य साथी आ चुके थे। वे स्कूटी की डिग्गी खुलवाने को लेकर धमका रहे थे। लेकिन तभी गली में किसी को आता देखकर आरोपी वहां से भाग गए। पीड़ित अपने घर पहुंचे और परिवार व पड़ोसियों को वारदात के बारे में बताया। गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो पूरी वारदात कैमरे में कैद हुई है। अब शिकायत पुलिस को दी गई है। जिस पर एसजीएम नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed