{"_id":"6a15ec4466114659ac08623c","slug":"grocer-beaten-to-death-in-sector-21c-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70915-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-21सी मार्केट में किराना कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-21सी मार्केट में किराना कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब पार्टी के बाद दोस्तों से हुआ था विवाद, सीपी कार्यालय से चंद कदम दूर हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त कार्यालय के पास स्थित सेक्टर-21सी मार्केट में सोमवार देर रात एक किराना कारोबारी को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सूचना मिलने पर सूरजकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़े युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बलराम (30) निवासी मेवला महाराजपुर के रूप में हुई है। पुलिस की अपराध शाखा एनआईटी टीम ने मामले में 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सेक्टर-46 निवासी हिमांशु, विवेक और अभय के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने शराब पार्टी के बाद हुए विवाद में हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार बलराम मेवला महाराजपुर में किराने की दुकान चलाता था। उसके पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है व वह अविवाहित था। बताया जा रहा है कि 25 मई की रात वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ स्कूटी पर बैठाकर सेक्टर-21सी मार्केट रोड पर लेकर पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने बलराम पर डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से भाग गए।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक के पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं था। बाद में आसपास के लोगों और स्थानीय पूछताछ के आधार पर उसकी पहचान बलराम निवासी मेवला महाराजपुर के रूप में हुई। मामले में मृतक के चाचा बिरजू उर्फ बीर सिंह की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने तकनीकी जांच, पूछताछ और स्थानीय सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पुलिस आयुक्त (सीपी) कार्यालय और आवास से बेहद कम दूरी पर स्थित है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में हर समय पुलिस की मौजूदगी रहती है, इसके बावजूद इतनी बड़ी वारदात हो गई। लोगों ने सवाल उठाया कि मारपीट की आवाज सुनने के बावजूद पुलिस समय रहते मौके पर क्यों नहीं पहुंच सकी।