{"_id":"6a401750f31a440af109463b","slug":"green-trees-were-cut-down-in-the-mohana-mandi-under-the-guise-of-pruning-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73402-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मोहना मंडी में छंटाई के नाम पर काट दिए हरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मोहना मंडी में छंटाई के नाम पर काट दिए हरे पेड़
विज्ञापन
मोहना मंडी में छटाई के नाम पर काट दिये हरे भरे पेड़ ।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना के रहने वाले एक व्यक्ति ने मोहना मंडी में लगे 2 हरे पेड़ों को जड़ से काट दिया और कटे हुए पेड़ों को अपने साथ ले गया। मंडी में कार्यरत कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग पेड़ की छांव ढूंढते हैं । फसल लेकर मंडी परिसर पहुंचने वाले किसानों के लिए ये पेड़ ही एक मात्र सहारा होते हैं। इन पेड़ों के कटने के बाद पर्यावरण को भी भारी नुकसान हुआ है।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी हैं। ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं । वहीं मंडी सचिव ऋषि कुमार ने बताया की इस व्यक्ति को पेड़ों की छंटाई के लिए लगाया गया था लेकिन उसने पूरे पेड़ ही काट दिए। लकड़ियों के साथ उसे भी बुलाया गया है। उससे लकड़ियां बरामद कर उचित कार्रवाई की जाएगी।