{"_id":"6aea28b1e2b5f6124402bfe5","slug":"green-crackers-can-be-sold-only-until-november-6-existing-sellers-will-be-granted-licenses-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84536-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छह नवंबर तक ही बेच सकेंगे हरित पटाखे, पुराने विक्रेताओं को मिलेंगे लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छह नवंबर तक ही बेच सकेंगे हरित पटाखे, पुराने विक्रेताओं को मिलेंगे लाइसेंस
विज्ञापन
चार, पांच और छह नवंबर को ही होगी बिक्री, नए लाइसेंस जारी नहीं होंगे
सात और आठ नवंबर को तय समय में चला सकेंगे केवल नीरी प्रमाणित ग्रीन पटाखे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिवाली पर पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर जिला प्रशासन ने नियम स्पष्ट कर दिए हैं। फरीदाबाद में पटाखे बेचने के लिए नए लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे। पुराने लाइसेंसधारक विक्रेताओं को ही बिक्री की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए चार नवंबर को विभाग की ओर से लाइसेंस जारी किए जाएंगे। विक्रेता चार, पांच और छह नवंबर तक ही पटाखे बेच सकेंगे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार सात और आठ नवंबर को निर्धारित समय में केवल नीरी (एनईईआरआई) से प्रमाणित हरित पटाखे चलाने की अनुमति होगी।
जिलाधीश एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। पटाखों की बिक्री केवल प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थानों पर ही की जा सकेगी। बिक्री स्थलों की निगरानी के लिए जिला और खंड स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। प्रशासन के अनुसार, सात और आठ नवंबर को हरित पटाखों का इस्तेमाल सुबह 6:00 से 7:00 बजे और रात 8:00 से 10:00 बजे तक ही किया जा सकेगा। निर्धारित समय के अलावा पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी। बेरियम युक्त पटाखों और नीरी से हरित पटाखों के रूप में प्रमाणित नहीं किए गए उत्पादों की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसे पटाखे मिलने पर उन्हें जब्त किया जाएगा।
-- -- -- --
300 मीटर के दायरे में पटाखे चलाने पर रोक
अस्पतालों, नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, शिक्षण संस्थानों और अधिसूचित साइलेंस जोन के 300 मीटर के दायरे में पटाखे चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और अन्य संवेदनशील लोगों को प्रदूषण से होने वाली परेशानी से बचाना है।
विज्ञापन
-- -- --
क्यूआर कोड से होगी पटाखों की जांच
उपायुक्त ने बताया कि बिक्री स्थलों पर निगरानी के दौरान यह जांच की जाएगी कि पटाखे निर्धारित स्थानों पर ही बेचे जा रहे हैं या नहीं। टीम नीरी की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रमाणित उत्पादों, निर्माताओं के पंजीकरण और पटाखों पर दिए गए क्यूआर कोड की जांच करेगी। जरूरत पड़ने पर नमूने लेकर पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) को भेजे जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित उत्पादों के लाइसेंस या पंजीकरण रद्द करने की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।