फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Green campaign launched, 17 crore saplings to be planted in the city

Faridabad News: हरित अभियान की शुरुआत, शहर में लगाए जाएंगे 17 करोड़ पौधे

Mon, 24 Nov 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Green campaign launched, 17 crore saplings to be planted in the city
1000-2000 गज क्षेत्रफल वाले स्थलों पर 500 सिटी फॉरेस्ट विकसित किए जाएंगे जो आने वाले समय में ऑक्सीजन चैंबर के रूप में काम करेंगे
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाली, सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से रविवार को नगर निगम और जनप्रतिनिधियों ने एक व्यापक हरित अभियान की शुरुआत की। सेक्टर-14 स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित शीतकालीन फूल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त धीरेन्द्र खड़गटा और मेयर प्रवीण जोशी भी शामिल रहीं।


कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद को दोबारा हैपनिंग, स्वस्थ और स्वच्छ शहर बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियों का पुनरुद्धार बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 17 करोड़ पौधों के सैंपल तैयार किए गए हैं, जिन्हें घरों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर रोपित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए, एनजीओ, निगम और जनप्रतिनिधियों को मिलाकर एक महीने में पूरे शहर को सर्दियों के रंग-बिरंगे फूलों से भरने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन



गोयल ने कहा कि फरीदाबाद कभी सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर था लेकिन औद्योगिक विस्तार के दौरान उसकी पहचान धुंधली पड़ गई। अब नगर निगम ओपन-एयर थिएटर, क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पार्क-आधारित गतिविधियों जैसे आयोजनों के माध्यम से सांस्कृतिक धारा को फिर जीवंत करेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि मुख्यमंत्री नायब सिंह की पहल पर सभी सेक्टरों में पार्क प्रतियोगिता करवाई जाएगी। सबसे सुंदर पार्क वाले सेक्टर को 1 लाख का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्री ने बताया कि शहर के 1000-2000 गज क्षेत्रफल वाले लेफ्ट-आउट स्थलों पर 500 सिटी फॉरेस्ट विकसित किए जाएंगे, जिनमें से 15 का विकास पहले ही पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में ये सिटी फॉरेस्ट फरीदाबाद के ऑक्सीजन चैंबर के रूप में काम करेंगे।


नागरिक फ्री में ले सकते हैं पौधे : निगम आयुक्त
निगम आयुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का सबसे सरल तरीका है अधिक से अधिक पौधे घर-घर तक पहुंचाना। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा उपलब्ध सभी पौधे नागरिक निःशुल्क ले सकते हैं। खड़गटा ने कहा कि सभी पार्कों में आगामी दिनों में सिंथेटिक ट्रैक सहित उन्नत सुविधाएं विकसित की जाएंगी ताकि बच्चे, परिवार और वरिष्ठ नागरिक पार्कों में फिर से आकर्षित हों। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में सांस्कृतिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के लिए फूड फेस्टिवल, फ्लावर शो और ओपन-एयर थिएटर के विकास जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नया सांस्कृतिक थिएटर भी प्राथमिकता में है ताकि कलाकार, बुद्धिजीवी और एनजीओ अपने कार्यक्रमों को बड़े मंच पर प्रस्तुत कर सकें।

पॉलिथीन-फ्री शहर अभियान को सफल बनाएं: मेयर


मेयर प्रवीण जोशी ने कहा कि फरीदाबाद ने कुछ ही घंटों में 3.5 लाख पौधे लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ पौधरोपण नहीं, बल्कि उनकी देखभाल का संकल्प है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि पौधों को नियमित पानी दें पॉलिथीन-फ्री शहर अभियान को सफल बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुंदर व प्रदूषण-मुक्त फरीदाबाद तैयार करें। कार्यक्रम में पार्षद मुकेश अग्रवाल, सचिन शर्मा, कुलदीप साहनी, दिलीप वर्मा, आशु वर्मा, नरेश शर्मा, पंकज गर्ग, जी.एस. रावत, नीरज चावला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed