{"_id":"69727b4f816be73c550710dc","slug":"grape-3-restrictions-lifted-in-city-air-quality-remains-poor-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61097-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शहर में ग्रेप तीन की पाबंदी हटी, हवा की सेहत अब भी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शहर में ग्रेप तीन की पाबंदी हटी, हवा की सेहत अब भी खराब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा लागू की गई ग्रेप के तीसरे चरण की पाबंदियां हटा दी गई हैं। पाबंदी हटने से आम लोगों और निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन इसके बावजूद शहर की हवा की सेहत में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। प्रदूषण का स्तर अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार बल्लभगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 287 दर्ज किया गया है, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। वहीं फरीदाबाद शहर का 243 रिकॉर्ड किया गया, जिसे खराब श्रेणी में रखा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार इस स्तर की वायु गुणवत्ता से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
ग्रेप की पाबंदी हटने के बाद भी प्रदूषण का स्तर कम न होने से प्रशासन और नागरिकों दोनों की चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि वाहनों की संख्या, औद्योगिक गतिविधियां और मौसम में स्थिरता के कारण प्रदूषक कण हवा में बने हुए हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अनावश्यक वाहन चलाने से बचें और प्रदूषण कम करने में सहयोग करें।
विज्ञापन
वहीं मौसम भी धीरे-धीरे करवट बदल रहा है। बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में हल्की गर्माहट महसूस की गई, जबकि सुबह और रात के समय ठंड बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण प्रदूषण के स्तर में फिलहाल ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।