फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Grandmother and grandson unconscious in Ballabhgarh servants absconded with jewelry and cash worth lakhs

नेपाल का नाम किया खराब: दादी और पोते को बेहोश कर लाखों के गहने-कैश लेकर नौकर फरार, 15 दिन पहले आया था प्रमोद

Mon, 27 Feb 2023 05:54 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 27 Feb 2023 05:54 PM IST
सार

सलभ मित्तल ने बताया कि प्रमोद को करीब 15 दिन पहले नौकरी पर रखा था। उसे एजेंसी के द्वारा करवाई गई जांच के बाद रखा था। घटना के बाद से एजेंसी व नौकर का फोन बंद आ रहा है।

विज्ञापन
Grandmother and grandson unconscious in Ballabhgarh servants absconded with jewelry and cash worth lakhs
दादी और पोते को बेहोश कर लाखों के गहने-कैश लेकर नौकर फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बल्लभगढ़ सेक्टर सात निवासी दादी और पोते को रात में सैंडविच और सूप में नशीला पदार्थ देकर नौकर लाखों के गहने और कैश लेकर फरार हो गया। नौकर को करीब 15 दिन पहले काम पर रखा था। थाना सेक्टर आठ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन

सेक्टर सात सी निवासी सलभ मित्तल ने बताया कि वह निजी कंपनी में काउंसलर हैं। कंपनी के काम से 21 फरवरी को गुवाहाटी गया हुआ था। 26 फरवरी को शाम को सूचना मिली कि नौकर प्रमोद (नेपाल) ने उनकी मां पुष्पलता मित्तल व बेटे को नशीला पदार्थ देकर बेहोश करके चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोगों ने दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। मकान के तीनों कमरों की अलमारी का सामान व कपड़े बिखरे हुए थे और बैड पर आभूषण के खाली डब्बे पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी की रात को करीब आठ बजे प्रमोद ने दोनों को सैंडविच और सूप में नशीला पदार्थ खिलाया। उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले आया था प्रमोद
सलभ मित्तल ने बताया कि प्रमोद को करीब 15 दिन पहले नौकरी पर रखा था। उसे एजेंसी के द्वारा करवाई गई जांच के बाद रखा था। घटना के बाद से एजेंसी व नौकर का फोन बंद आ रहा है।

विज्ञापन

30 साल पुरानी नौकरानी ने दी जानकारी
सलभ मित्तल ने बताया कि उनके घर में एक नौकरानी भी काम करती है। जोकि घर के बाहर की साफ सफाई और कपड़े आदि को धोने का काम करती है। 26 फरवरी की रात को करीब आठ बजे वह उनके घर पर काम करने आई तो दोनों बेहोश मिले।

डंडे से मां से मारपीट
सूत्रों के अनुसार मां को बेहोशी की दवाई पिलाने के बाद उनको डंडे से पीटा। पहले बुजुर्ग ने नौकर का विरोध किया होगा, जिसकी वजह से मुंह व शरीर पर काफी चोटें आईं हैं। मित्तल ने बताया कि उनकी मां पुष्पलता (77) अक्सर बीमार रहती है। इस घटना को अंजाम देने के लिए जिस नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया है। उससे उनकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी पुलिस को उन्होंने किसी प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। वहीं, बेटे की हालत ठीक है।

सेक्टर सात पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी ने बताया कि पीड़ित पुष्पलता की हालत गंभीर है। अभी वह बयान देने की हालत में नहीं है। बयान के बाद ही चोरी के सामान की लिस्ट के बारे में पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed