{"_id":"68b9c3b6605f97cf2102596a","slug":"gram-nyayalayas-will-be-established-in-mohana-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50606-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मोहना में स्थापित होगा ग्राम न्यायालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मोहना में स्थापित होगा ग्राम न्यायालय
विज्ञापन
आसपास के कई गांवों के लोगों को मिलेगा शीघ्र और सुलभ न्याय
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 के तहत मोहना में एक ग्राम न्यायालय स्थापित किया जा रहा है। न्यायिक मजिस्ट्रेट सह सचिव रितु यादव ने बताया कि यह ग्राम न्यायालय प्रत्येक बुधवार को कार्यरत रहेगा। न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति फरीदाबाद सेशन डिवीजन की ओर से की जाएगी।
इस ग्राम न्यायालय में मोहना गांव के अलावा लगभग 12 किलोमीटर की परिधि के अंतर्गत आने वाले गांव सम्मिलित होंगे। इनमें अटाली, शाहजहांपुर, अरवा, मोटूका, महमदपुर, हीरापुर, नरहवाली, मौजपुर, फजुपुर, पन्हेरा खुर्द, पन्हेरा कला, अटेरना, चांदपुर, दयालपुर, जाफरपुर, इमामुद्दीनपुर, दुल्हीपुर, घरौंदा, घोरासन, शेखपुरा आदि प्रमुख गांव शामिल हैं। ग्राम न्यायालय में दीवानी वाद, रिकवरी एवं वेतन संबंधी मामले, घरेलू हिंसा अधिनियम से संबंधित प्रकरण मामलों की सुनवाई की जाएगी।