{"_id":"611784d78ebc3edfab5b69ae","slug":"govt-nurse-caught-providing-illegal-abortion-facilities-during-a-raid-in-her-home-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: सरकारी नर्स घर पर कर रही थी गर्भपात, छापेमारी में हुआ पर्दाफाश, भारी मात्रा में दवाइयां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: सरकारी नर्स घर पर कर रही थी गर्भपात, छापेमारी में हुआ पर्दाफाश, भारी मात्रा में दवाइयां बरामद
Sat, 14 Aug 2021 02:24 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 14 Aug 2021 02:24 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि सेक्टर आठ निवासी नर्स सुदर्शना अपने घर पर अवैध तरीके से गर्भपात कराती है। इस पर सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता ने टीम गठित की। इसके लिए एक गर्भवती महिला को तैयार किया गया, जिसके बाद पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
नर्स के घर में मारा गया छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेक्टर आठ स्थित एक सरकारी नर्स के घर पर छापा मारकर आरोपी नर्स को अवैध तरीके से गर्भपात करते हुए पकड़ा। मौके से गर्भपात की दवाईयां बरामद हुई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि सेक्टर आठ निवासी नर्स सुदर्शना अपने घर पर अवैध तरीके से गर्भपात कराती है। इस पर सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता ने टीम गठित की। इसके लिए एक गर्भवती महिला को तैयार किया गया। इसके लिए चार हजार रुपये का सौदा हुआ।
शनिवार की सुबह हेल्थ व पुलिस की टीम महिला नर्स के घर गई। इस दौरान डॉ. हरीश आर्य, डॉ. मान सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर संदीप के अलावा स्थानीय पुलिस ने नर्स के घर पर छापा मारा। महिला का तीन महीने का भ्रूण भी मिला है। नर्स एक सरकारी सीएचसी में कार्यरत है और घर पर ही अवैध रूप से गर्भपात करा रही थी।
विज्ञापन
विभाग को भारी मात्रा में गर्भपात संबंधी दवाएं यंत्र और अन्य इंजेक्शन मिले हैं। नोडल अधिकारी हरीश आर्य के अनुसार गर्भपात में संलिप्त आरोपियों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम नर्स से पूछताछ कर रही है। नर्स के घर पर काफी सरकारी दवाईयां भी मिली है।
महिला के चार बच्चे थे
गर्भपात करने वाली महिला को चार बच्चे थे। इसलिए वह गर्भपात कराना चाहती थी। पहले सौदा दो हजार में हुआ था लेकिन तीन माह का गर्भ होने पर नर्स ने चार हजार रुपये लेने की मांग की।
कोरोना जांच की किट मिली
महिला नर्स के घर से कोरोना वायरस की जांच संबंधी किट मिली है। वहां से कोरोना का टीका और भारी मात्रा में सरकारी दवाइयां भी बरामद की गई हैं। इसकी जांच की जा रही है। आरोपी महिला पनहेडा खुर्द में सीएचसी की हेड है।