फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Governor will be the chief guest at Republic Day celebrations

Faridabad News: राज्यपाल होंगे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि

Wed, 22 Jan 2025 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Governor will be the chief guest at Republic Day celebrations
जिला उपायुक्त और पुलिस आयुक्त ने किया समारोह स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह और एट होम कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसे लेकर मंगलवार को जिला उपायुक्त विक्रम सिंह और पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने समारोह स्थल सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड ग्राउंड का निरीक्षण किया।
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वीवीआईपी आगमन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों की विशेष टीमें गठित की गईं हैं। जो महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश कि वे अपनी तैयारियां पूरी रखें। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत करने, राष्ट्रीय ध्वज फहराने की व्यवस्था, वीवीआईपी, वीआईपी स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड की टुकड़ियों का अभ्यास, मैन स्टेज की व्यवस्था, माइक सर्विस, प्रेस गैलरी, बिजली, पानी, साफ सफाई, रंगोली सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर एडीसी साहिल गुप्ता, डीसीपी हेड क्वाटर अभिषेक जोरवाल, डीसीपी सेंट्रल उषा, डीसीपी ट्रैफिक जसलीन कौर, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बड़खल अमित मान, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार, आरटीए सचिव मुनीष सहगल, गौरी मिड्ढा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed