फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Government will give 50 thousand assistance to the families of the dead

मृतकों के परिजनों को 50 हजार की सहायता देगी सरकार

Sat, 08 Jan 2022 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Government will give 50 thousand assistance to the families of the dead
फरीदाबाद। कोविड-19 के कारण हुई मौतों के मामलों में सरकार मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देगी। इसके लिए आवेदक को अंत्योदय सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसमें कुछ प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद मृतकों के परिजनों को यह राशि मिल सकेगी
विज्ञापन

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस सेवा को परिवार पहचान पत्र से एकीकृत किया है। आवेदक को अपने परिजन के मृत्यु प्रमाण पत्र व चिकित्सा उपचार के प्रमाण पत्र की एक प्रति लगानी होगी। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के 30 दिनों के अंदर दावों का निपटारा किया जाएगा और लाभार्थी के बैंक खाते में राशि डाली जाएगी। इस मामले में जनता की शिकायतों के समाधान के लिए सरकार ने जिला स्तर पर दो समितियों का भी गठन किया है। इसके लिए उपायुक्त या अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालयों में शिकायत दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed