फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Government uses farmers as vote bank: Lalit Nagar

किसानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है भाजपा सरकार : ललित नागर

Sun, 12 Sep 2021 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Government uses farmers as vote bank: Lalit Nagar
फरीदाबाद नीमका गांव में लोगों की समस्या सुनते पूर्व विधायक ललित नागर । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के करीब 22 गांवों के किसानों को मुआवजा न मिलने से उनमें सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। वे कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मुद्दे को लेकर रविवार को गांव नीमका में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर ने शिरकत की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार केवल वोट बैंक के तौर पर किसानों को इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्रामीणों ने ललित नागर को बताया कि वर्षाें से इस क्षेत्र के किसान रुके हुए मुआवजे की बाट जोह रहे हैं, भाजपा नेताओं ने उन्हें आश्वासन भी दिया था लेकिन अभी तक उन्हें नहीं मिला, जबकि सुप्रीम व हाईकोर्ट ने भी बढ़ाकर मुआवजा दिए जाने के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण गांव में जगह-जगह पानी भर गया है। इससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लेकिन पानी निकासी के प्रशासन ने कोई उचित कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन

समस्याएं सुनने के बाद पूर्व विधायक नागर ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, चाहे विकास की बात हो या फिर किसानों को मुआवजा देने की। हैरानी की बात है कि सर्वोच्च अदालत के आदेशों के बावजूद किसान आज भी मुआवजे की बाट जोह रहे है, जबकि भाजपा नेता किसान हितैषी होने के बड़े-बड़े दावे करते हैं। कहा कि भाजपा किसानों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है और सत्ता में आकर उनके हितों पर कुठाराघात करती है। तंज कसते हुए कहा कि बरसात ने स्मार्ट सिटी के विकास की पोल खोल दी है। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि मुआवजे व गांव में जल निकासी के मुद्दे को लेकर वह जल्द जिला उपायुक्त से मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर राजकुमार नागर, जयपाल नागर, रमेश सिंह, फूल सिंह नागर, वीरू सिंह और रणजीत नागर ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed