फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Government should send corruption-involved officials to jail, not punishment: Neeraj Sharma

तबादला सजा नहीं, भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों को जेल भेजे सरकार : नीरज शर्मा

Fri, 10 Apr 2026 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Government should send corruption-involved officials to jail, not punishment: Neeraj Sharma
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने हरियाणा सरकार और विजिलेंस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़ा किया है। नगर निगम के चर्चित 200 करोड़ के घोटाले और हाल ही में सामने आए बैंक घोटालों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों का केवल तबादला करना या उन्हें खुड्डे लाइन लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए।


पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि फरीदाबाद नगर निगम से लेकर पंचकूला और अन्य बैंक घोटालों के तार भाजपा सरकार के बड़े नेताओं, मंत्रियों और मुख्यमंत्री कार्यालय तक जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, मैं पहले भी कहता था और आज भी कह रहा हूं कि इस घोटाले का दरवाजा सरकार के रसूखदारों तक जाता है। पूर्व विधायक ने कहा कि जब विजिलेंस ने स्पष्ट कर दिया है कि इन अधिकारियों, उनकी पत्नियों और दलालों के खातों में घोटाले का पैसा गया है, तो फिर सरकार केवल तबादलों का खेल क्यों खेल रही है?
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने विजिलेंस विभाग से मांग की कि जिस तरह पंचकूला नगर निगम घोटाले में मनी ट्रेल (पैसे के लेनदेन का रास्ता) पकड़ा जा रहा है, उसी तरह फरीदाबाद के 200 करोड़ के घोटाले की भी गहन जांच हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed