फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Government procurement of wheat will start from April 1.

Faridabad News: 1अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद

Thu, 12 Mar 2026 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of wheat will start from April 1.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सरसों और गेहूं सहित रबी फसलों की खरीद को लेकर जिले की सभी मंडियां पूरी तरह से तैयार हैं। मंडी प्रशासन की ओर से किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं ताकि फसल बेचने के लिए मंडी में आने वाले किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।



बल्लभगढ़ अनाज मंडी के सचिव इंद्रपाल ने बताया कि मार्केट कमेटी की ओर से फसलों की खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि 28 मार्च से मंडी में सरसों की खरीद शुरू कर दी जाएगी, जबकि 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए मंडी में सफाई व्यवस्था, किसानों के बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार गेहूं का सरकारी रेट 2585 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। वहीं सरसाें का सरकारी रेट 6200 रुपये है। किसानों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए मंडी में अटल कैंटीन भी शुरू कर दी गई है। यहां किसान मात्र 10 रुपये में भोजन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed