फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Government procurement of wheat did not take place in the markets on the first day, farmers upset

Faridabad News: पहले दिन मंडियों में नहीं हुई गेहूं की सरकारी खरीद, किसान परेशान

Mon, 01 Apr 2024 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of wheat did not take place in the markets on the first day, farmers upset
- गेहूं में नमी होने के कारण एजेंसियों ने नहीं की खरीद, हथीन मंडी में नहीं पहुंची खरीद एजेंसी
विज्ञापन

- किसानों से फसल सुखाकर लाने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में मंडियों में पहले दिन सोमवार को गेहूं का एक दाना भी नहीं खरीदा गया। गेहूं की खरीद न होने का कारण पाई जाने वाली नमी को बताया गया। पलवल, हसनपुर, खांबी मंडी में गेट पास काटे गए, परंतु नमी के कारण फसल नहीं बिकी, जबकि हथीन मंडी में खरीद एजेंसी ही खरीद करने के लिए नहीं पहुंची। खरीद न होने के किसान परेशान दिखाई दिए। किसानों का कहना था कि कड़ी मशक्कत के बाद वह फसल लेकर पहुंचे। खरीद न होने से उन्हें अब परेशानी उठानी पड़ेगी।
दरअसल, जिले के अंदर मुख्य रूप से 10 मंडियों में खरीदारी की जाती है, जिनमें पलवल, होडल, हसनपुर, हथीन, खांबी, दीघोट, बड़ौली, चांदहट, धतीर व मंडकौला मंडियां शामिल हैं। मार्केट कमेटी की मानें तो सभी मंडियों में सफाई से लेकर अन्य इंतजाम पूरे हैं। सोमवार को पहले दिन खरीद होनी थी। पलवल मंडी में वेयरहाउस, हसनपुर में फूड एंड सप्लाई, खांबी में हैफेट व बड़ौली मंडी में हरियाणा वेयरहाउस द्वारा खरीद की जानी थी। सोमवार को पलवल मंडी में छह गेट पास काटे गए, जिसमें 205 क्विंटल गेहूं पहुंचा। इसी प्रकार हसनपुर में चार गेट पास के जरिये 295 क्विंटल गेहूं पहुंचा, जबकि खांबी में पांच गेट पास काटे गए, जिनके तहत 242 क्विंटल गेहूं पहुंचा, परंतु किसी भी मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई। गेहूं खरीद न होने का कारण फसल में नमी का होना बताया गया। अधिकारियों ने मशीन के जरिये फसल की जांच की और नमी के कारण फसल नहीं खरीदी।
विज्ञापन

------
हथीन मंडी में नहीं पहुंची खरीद एजेंसी
जानकारी के अनुसार हथीन अनाज मंडी में खरीद के लिए गेहूं की फसल पहुंची, परंतु मंडी में कोई खरीद एजेंसी नहीं पहुंची, जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ी। किसान जयसिंह, रमेश, कल्याण आदि का कहना था कि किसान किराये का वाहन ले जाकर मंडी में फसल पहुंचाते हैं, परंतु एजेंसी के न पहुंचने से उन्हें परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मैं पलवल मंडी में एक ट्रॉली गेहूं लेकर पहुंचा हूं, परंतु यहां एजेंसी ने गेहूं में नमी बता दी। अब उसे फसल सूखने तक मंडी में ही रुकना पड़ेगा।
- मुकंदी लाल ककराली, किसान
-------
गेहूं की खरीद को लेकर मार्किट कमेटी द्वारा बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था के इंतजाम हैं। किसानों से अपील है कि गेहूं की फसल को काटकर सुखाकर मंडी में लेकर आएं। मंडी में आने वाले किसानों के गेट पास काटे जा रहे हैं। किसानों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है।
- मनदीप सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed