{"_id":"60a29fed8ebc3e47ec48c971","slug":"government-private-hospitals-will-have-to-work-together-manohar-faridabad-news-noi5823310198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी-निजी अस्पतालों को मिलकर करना होगा काम : मनोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी-निजी अस्पतालों को मिलकर करना होगा काम : मनोहर
विज्ञापन
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना आपदा के इस दौर में प्रदेश सरकार लोगों को मदद देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस कार्य में निजी अस्पतालों व चिकित्सकों का भी बेहतरीन योगदान मिल रहा है। आगे भी सभी को मिलकर काम करना होगा। सोमवार को उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सेक्टर-16 ए स्थित मेट्रो मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में दूसरी यूनिट में कोविड से संक्रमित मरीजों के लिए 100 बेड का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी के दौर में आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप सभी के सामूहिक प्रयासों से कोरोना के दुष्प्रभाव को कम किया जा सका है। आज आपदा के इस दौर में सभी लोग चिकित्सकों की तरफ देख रहे हैं। हमें गरीब और अमीर का भेद किए बगैर लोगों की मदद के लिए हर समय आगे रहना है। प्रदेश सरकार ने पिछले कुछ दिन में बेड की संख्या 17000 से बढ़ाकर 19000 कर दी है। भविष्य में बिस्तरों की संख्या और अधिक बढ़ाई जा रही है। यह 100 बेड की यूनिट भविष्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।
मेट्रो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. बीसी रॉय व डॉ. पुरषोत्तम लाल ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से कोविड मरीजों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मेडिकल डायरेक्टर डॉ. नीरज जैन ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार नए अनुसंधान और अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए देश में अपनी अलग पहचान रखने वाले अस्पताल मल्टीस्पेशलिटी मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट ने इस कोरोना काल में हजारों लोगों को जीवनदान दिया है। इस मौके पर ग्रुप वाइस प्रेसिडेंट सुरेंद्र चैधरी, मेडिकल सुप्रीटेंडेंट एवं सीओओ डॉ. मनजींद्र भट्टी, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक नीरज शर्मा, पुलिस उपायुक्त ओपी सिंह, उपायुक्त यशपाल, आईएमए अध्यक्ष डॉ. पुनीता हसीजा ने भी लोगों से खुद का बचाव करने की अपील की।