{"_id":"6ab6cc0ac0c163e73f0eeb93","slug":"government-departments-preparedness-for-pollution-control-will-be-examined-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81082-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रदूषण नियंत्रण की सरकारी विभागों की तैयारियों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रदूषण नियंत्रण की सरकारी विभागों की तैयारियों की होगी जांच
विज्ञापन
एक अक्तूबर को आएगी विधानसभा समिति
पर्यावरण, औद्योगिक क्षेत्र, डंपिंग यार्ड और वन क्षेत्र का होगा निरीक्षण
-नगर निगम क्षेत्र, आगरा नहर और अल फलाह विश्वविद्यालय भी सूची में
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की ओर से पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए गठित विधानसभा की पर्यावरण समिति एक अक्तूबर को फरीदाबाद में विभिन्न सरकारी विभागों की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति जांचेगी। समिति पहले संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी और इसके बाद शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण करेगी। इसके लिए समिति की ओर से कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम के अनुसार समिति की बैठक फरीदाबाद के अरावली गोल्फ क्लब में होगी। बैठक में पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, जल संसाधन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक के बाद समिति मौके पर जाकर विभिन्न विभागों से संबंधित व्यवस्थाओं और कार्यों की स्थिति का जायजा लेगी। समिति के निरीक्षण में नगर निगम क्षेत्र, आगरा नहर, सेक्टर-56 स्थित डंपिंग यार्ड, सेक्टर-58 औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-61-62 में एचएसवीपी का वन क्षेत्र और फरीदाबाद स्थित अल- फलाह विश्वविद्यालय शामिल हैं। इन स्थानों पर मौके की स्थिति देखने के साथ संबंधित विभागों से जुड़े कार्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली जाएगी। समिति में विधायक राम कुमार कश्यप को चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा विधायक अकरम खान, मूलचंद शर्मा, घनश्याम दास, मामन खान, विकास सहारण, आदित्य देवीलाल, राजेश जून और देवेंद्र सिंह कादयान को सदस्य बनाया गया है। विधायक परमवीर सिंह और एनआईटी विधायक सतीश कुमार फागना को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। बड़खल क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। समिति स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक के बाद निर्धारित स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली स्थिति और संबंधित विभागों की तैयारियों के आधार पर समिति अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।