फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Government centers locked on second day too, private vaccine

दूसरे दिन भी सरकारी केंद्रों पर ताला, निजी में लगी वैक्सीन

Sun, 25 Jul 2021 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Government centers locked on second day too, private vaccine
फरीदाबाद। टीके की कमी के कारण लोग वैक्सीनेशन से लगातार वंचित हो रहे हैं। जिले में लगातार दूसरे दिन भी टीकाकरण प्रभावित रहा। रविवार को भी सभी सरकारी केंद्रों पर ताला रहा। लोग टीकाकरण की उम्मीद में केंद्रों पर तो पहुंचे लेकिन ताला लटका देख वापस लौट गए। हालांकि कुछ निजी अस्पतालों में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण की रफ्तार थम रही है। वहीं, दो दिनों से टीकाकरण पर ब्रेक लगा हुआ है। उधर निजी अस्पतालों में नियमित रुप से टीकाकरण के सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर खेप की कमी के कारण निशुल्क टीकाकरण की न केवल घोषणाएं प्रभावित हो रही हैं बल्कि लोग भी लगातार परेशानी झेलने को मजबूर हैं। इस सप्ताह महज दो दिन लोगों को सभी केंद्रों पर टीकाकरण का लाभ मिला। अन्य दिन वैक्सीन की कमी के कारण लोग मायूस ही लौटे। कई निजी कंपनियों में टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में टीके की कमी लोगों की नौकरी पर भी आफत बनकर टूट रही है।
विज्ञापन

वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के कारण रविवार को लगातार दूसरे दिन सरकारी केंद्रों पर लोगों को टीकाकरण का लाभ नहीं मिल सका। हर दिन औसतन 800 टीके बीके सिविल अस्पताल में लगाए जाते हैं, जबकि करीब दोगुनी संख्या में लोग टीकाकरण के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सरकारी केंद्रोें पर लटके तालों से कई लोग निराश हुए। रविवार को टीकाकरण के लिए बीके सिविल अस्पताल पहुंची सीमा ने बताया कि वह दो दिन से अस्पताल के चक्कर काट रही है। वह निजी कंपनी में नौकरी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को आधी छुट्टी लेकर टीकाकरण केंद्र पर दोपहर में पहुंची थी। इस दौरान उन्हें लगा कि वह देरी से पहुंची है और केंद्र बंद हो गया। रविवार को एक बार बीके नागरिक अस्पताल के टीकाकरण केंद्र के बाहर ताला मिला। सीमा ने बताया कि कोई यह जानकारी देने को तैयार नहीं कि अब टीकाकरण कब होगा। इस कारण परेशानी ज्यादा हो रही है।

वर्जन-
वैक्सीन की नियमित सप्लाई नहीं मिल रही। उपलब्धता के अनुसार ही सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। निदेशालय स्तर से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को टीकाकरण के लिए खेप रविवार देर शाम या सोमवार अल-सुबह मिल सकती है। उपलब्धता होते ही टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. राजेश श्योकंद, टीकाकरण नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed