फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Got his own canter stolen to grab insurance money, arrested

Faridabad News: बीमा की रकम हड़पने को अपना ही कैंटर कराया चोरी, गिरफ्तार

Tue, 12 Dec 2023 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Got his own canter stolen to grab insurance money, arrested
फोटो
विज्ञापन

- आरोपियों से कैंटर की नंबर प्लेट और 1.90 लाख रुपये बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीमा की रकम हड़पने के लिए सेक्टर 55 निवासी युवक ने अपना ही कैंटर चोरी करवाकर तीन लाख रुपये में आगे बेच दिया। इसके बाद खुद ही थाने में कैंटर चोरी का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने कैंटर मालिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान सेक्टर 55 निवासी किशन कुमार और नूंह के गांव औथा निवासी हनीफ के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच टीम ने हनीफ को डबुआ थाना इलाके के एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने थाना सेक्टर-58 के कैंटर चोरी मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने कैंटर मालिक किशन से सख्ती से पूछताछ की पूरा मामला खुल गया। आरोपी ने बताया उसके ऊपर काफी कर्ज था। उसके लिए पैसों की जरूरत थी। 13 अक्तूबर को किशन ने अपने ही कैंटर की चोरी का झूठा मामला दर्ज कराया था। आरोपी ने कैंटर तीन लाख रुपये में हनीफ को बेच दिया था। हनीफ ने कैंटर पंजाब निवासी साहिल खन्नौरी को 3.20 लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने हनीफ से कैंटर की नंबर प्लेट व किशन से 1.90 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी हनीफ पिछले 10 साल से पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करता है। आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed