फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Goods worth 84,000 stolen from transformer in Reendka

Faridabad News: रीण्डका में ट्रांसफार्मर से 84 हजार का सामान चोरी

Sat, 10 Oct 2026 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Goods worth 84,000 stolen from transformer in Reendka
हथीन।
विज्ञापन

रीण्डका गांव में चोरों ने बिजली निगम के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाकर कॉइल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इससे बिजली निगम को 84 हजार 390 रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने निगम के एसडीओ की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार बिजली निगम के जेई सूरज कुमार ने मामले की रिपोर्ट एसडीओ जसवीर बैनीवाल को दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, जोधपुर फीडर से जुड़े रीण्डका गांव में लगे ट्रांसफार्मर से चोर कॉइल सहित अन्य सामान निकालकर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत 84 हजार 390 रुपये आंकी गई है। एसडीओ जसवीर बैनीवाल की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed