फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Good road is not begging, it is our right..

अच्छी सड़क भीख नहीं, हमारा अधिकार है..

Sun, 20 Jun 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Good road is not begging, it is our right..
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे लोगों का सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। रविवार को सेव फरीदाबाद संस्था के नेतृत्व में ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों ने टूटी हुई सड़कों व जगह-जगह खतरनाक गड्ढों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथ में स्लोगन की तख्तियां थीं। जिन पर मांग लिखी हुई थी कि अच्छी सड़क भीख नहीं, हमारा अधिकार है।
विज्ञापन

सेव फरीदाबाद के संयोजक पारस भारद्वाज ने बताया कि शहर में सड़कों का बुरा हाल है और जगह-जगह दुर्घटना का कारण यही सड़कों के गड्ढे बनते हैं। समाज सेविका आशा तोमर ने सरकार व प्रशासन को इस बदहाली का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इतने सालों में यहां के लोगों को केवल उपेक्षा और सौतेले व्यवहार का ही सामना करना पड़ा है। सभी ने अपने जीवन भर की पूंजी लगाकर केवल समस्याएं ही प्राप्त की हैं। अनिल आहूजा ने ग्रेटर फरीदाबाद को नारकीय जीवन बताया और कहा कि यहां सभी लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष और सेव फरीदाबाद की सदस्य दीपा सक्सेना ने कहा कि टूटी सड़कों के कारण बुजुर्ग और बच्चे रोजाना गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। पारस ने बताया कि MeriSadakMeraHaq नाम से उनकी संस्था सेव फरीदाबाद पूरे शहर में टूटी सड़कों के खिलाफ एक जन मुहिम चलाएगी और प्रशासन को चेताएगी। मानसून की वजह से लोग सड़क के गड्ढों के कारण दुर्घटनाग्रस्त न हों, प्रशासन इसके लिए तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करे। इस मौके पर पीसी माथुर, सुभाष खन्ना, रजत बांगा, दिनेश मेहता, ध्रुव अग्रवाल, प्रफुल्ल शर्मा, प्रदीप नाहटा, कपिल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed