फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   GM and TM posts vacant; salaries of 600 Ballabhgarh bus depot employees held up.

Faridabad News: जीएम व टीएम का पद खाली, बल्लभगढ़ बस डिपो के 600 कर्मचारियों का वेतन अटका

Wed, 05 Aug 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
GM and TM posts vacant; salaries of 600 Ballabhgarh bus depot employees held up.
यूनियन ने जिला उपायुक्त को भेजा ज्ञापन, समस्या का समाधान न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी
विज्ञापन

एमसीडी का मासिक पास नहीं हुआ रिन्यू, डीजल के लिए दूसरे डिपो से लेना पड़ रहा उधार
हेमलता
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ बस डिपो में महाप्रबंधक (जीएम) और ट्रैफिक मैनेजर (टीएम) के पद लंबे समय से खाली होने का खामियाजा अब कर्मचारियों और डिपो संचालन पर साफ दिखाई देने लगा है। अधिकारियों के अभाव में प्रशासनिक और वित्तीय कार्य ठप पड़ गए हैं। करीब 600 कर्मचारियों का जुलाई का वेतन अभी तक जारी नहीं हो सका है, जबकि सामान्यतः हर महीने 30 तारीख तक कर्मचारियों के खातों में वेतन पहुंच जाता है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।


मंगलवार को हरियाणा राज्य साझा मोर्चा यूनियन ने ई-मेल के जरिये जिला उपायुक्त फरीदाबाद को ज्ञापन भेजकर जल्द महाप्रबंधक की नियुक्ति करने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो डिपो के सभी कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

यूनियन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि महाप्रबंधक के अभाव में डिपो के कई महत्वपूर्ण कार्य लंबित पड़े हैं। सबसे बड़ी समस्या बसों के लिए डीजल की नियमित आपूर्ति की है। समय पर डीजल उपलब्ध नहीं होने से बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और रोडवेज की आय पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि दिल्ली क्षेत्र में संचालित बसों के लिए हर महीने बनने वाला एमसीडी का मासिक पास समय पर नवीनीकृत नहीं हो पा रहा है। इसके कारण प्रति बस करीब चार हजार रुपये का अतिरिक्त खर्च सरकार को वहन करना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान लगातार बढ़ रहा है।



इसके अलावा फास्टैग रिचार्ज समय पर नहीं होने की स्थिति में टोल प्लाजा पर दोगुना शुल्क चुकाने का खतरा बना हुआ है। यूनियन के अनुसार यदि ऐसी स्थिति बनी रहती है तो डिपो को प्रतिदिन लगभग दो लाख रुपये तक का अतिरिक्त वित्तीय बोझ उठाना पड़ सकता है।


ज्ञापन भेजने वालों में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन, रोडवेज कर्मचारी यूनियन, हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन तथा अन्य कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चे शामिल रहे। यूनियन नेताओं ने मांग की कि फरीदाबाद डिपो में जल्द से जल्द महाप्रबंधक की नियुक्ति की जाए और सभी लंबित प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि बस संचालन सुचारु रहे और कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


टीएम का पद खाली रहने से कई फाइलें लंबित
ट्रैफिक मैनेजर नवनीत बजाज के महाप्रबंधक पद पर पदोन्नत होने के बाद से टीएम का पद भी रिक्त है। दोनों पद खाली होने के कारण किसी अधिकारी के पास डीडीए पावर नहीं है, जिससे वेतन जारी करने सहित अन्य वित्तीय फाइलें लंबित हैं।



बल्लभगढ़ डिपो से प्रतिदिन करीब 160 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित होती हैं। इन बसों के संचालन में चालक, परिचालक, क्लर्क, इंजीनियर, सफाई कर्मचारी सहित 600 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।



दूसरे डिपो से लिया उधार
सूत्रों के अनुसार डीजल खरीद के लिए भी डिपो को दूसरे डिपो से आर्थिक सहायता लेनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद डिपो से लगभग 50 लाख रुपये और पलवल डिपो से करीब 20 लाख रुपये उधार लिए गए हैं। डिपो में फिलहाल लगभग एक सप्ताह का ही डीजल शेष है। यदि अगले एक-दो दिन में धनराशि की व्यवस्था नहीं हुई तो बस संचालन प्रभावित होने की आशंका है।



सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान जयपाल राठी ने कहा कि कर्मचारियों ने इस समस्या से विभाग के उच्च अधिकारियों और चंडीगढ़ मुख्यालय को अवगत करा दिया है। यदि जल्द वेतन जारी नहीं किया गया तो कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed