{"_id":"6ac7f78599d96c453804d70f","slug":"glimpses-of-bengali-culture-and-traditional-art-will-be-visible-in-the-pandals-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82217-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पंडालों में दिखेगी बंगाली संस्कृति और पारंपरिक कला की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पंडालों में दिखेगी बंगाली संस्कृति और पारंपरिक कला की झलक
विज्ञापन
शहरभर में नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न क्षेत्रों में पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। एक नंबर दुर्गाबाड़ी मंदिर, सेक्टर-16 कालीबाड़ी मंदिर, सेक्टर-16 में प्रवासी सम्मेलनी दुर्गा पूजा समिति और सेक्टर-3 सामुदायिक भवन में होने वाली प्रवासी दुर्गा पूजा के लिए पंडाल सजाए जा रहे हैं। पंडालों में बंगाली संस्कृति और पारंपरिक कला की झलक दिखाई देगी।
सेक्टर-3 प्रवासी दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस बार संहति : परंपरा के माध्यम से एकता थीम पर पूजा का आयोजन किया जाएगा। छह दिवसीय दुर्गा पूजा समारोह 16 से 21 अक्तूबर तक चलेगा। समिति के अनुसार इस थीम के माध्यम से सांस्कृतिक एकजुटता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाएगा।
सभी पंडालों की सजावट में पारंपरिक बंगाली और असमिया कला के साथ आधुनिक डिजाइन का समावेश किया जा रहा है। समितियों और मंदिर में होने वाले आयोजनों को लेकर सभी का प्रयास है कि पूजा में आने वाले लोगों को धार्मिक आस्था के साथ बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिले। देवी दुर्गा की प्रतिमा और पंडाल की सजावट को आकर्षक बनाने के लिए कारीगर लगातार काम कर रहे हैं। शहर के अन्य पूजा स्थलों पर भी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। कहीं पंडाल की संरचना तैयार की जा रही है तो कहीं रोशनी और सजावट का काम चल रहा है। पूजा समितियां श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को व्यवस्थित बनाने के लिए भी तैयारियों में जुटी हैं।
विज्ञापन
बातचीत
हमारा प्रयास है कि दुर्गा पूजा के माध्यम से अलग-अलग संस्कृति और समुदाय के लोगों को एक साथ जोड़ा जाए।
- शायोन सरकार
सजावट में परंपरा और आधुनिकता का मेल रखा जा रहा है। लोगों को एक अलग सांस्कृतिक अनुभव देने की तैयारी है।
- तरुण साहा, सेक्टर-16 प्रवासी सम्मेलनी दुर्गा पूजा समिति
11 दिनों तक चलने वाले आयोजन में बच्चों से बुजुर्गों तक सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
- एके पंडित, सेक्टर-16 कालीबाड़ी मंदिर
दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने और संस्कृति से नई पीढ़ी को परिचित कराने का अवसर भी है।
- श्यामलाल, एक नंबर दुर्गाबाड़ी मंदिर