फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Girl working at brick kiln dies due to collision with tractor, case registered

Faridabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से ईंट भट्ठे पर काम करने वाली युवती की मौत, केस दर्ज

Mon, 01 Apr 2024 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Girl working at brick kiln dies due to collision with tractor, case registered
पुलिस ने मृतक युवती के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। मुंडकटी थाना क्षेत्र के गांव में ईंट के भट्ठे पर काम करने वाली युवती को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगते ही युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए पलवल के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक युवती के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मुंडकटी थाना प्रभारी सुंदरपाल के अनुसार, छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर निवासी राजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह गांव औरंगाबाद में स्थित बाबा ब्रिक्स फील्ड ईंट भट्ठे पर अपनी मां व बहन के साथ मजदूरी करता है। पीड़ित ने शिकायत में कहा कि वह अपनी बहन पिंकी के साथ भट्ठे पर लगे नल से पानी लेने के लिए जा रहा था। जब दोनों भाई-बहन कच्चे रास्ते से जा रहे थे तो एक ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसकी बहन पिंकी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए और घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पिंकी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाद में पीड़ित ने अपनी बहन को इलाज के लिए नल्हड़ मेडिकल अस्पताल पहुंचा, जहां घायल युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक युक्ति के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मृतक युवती के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed