{"_id":"6626696080f77b2e280bf323","slug":"girl-dies-in-road-accident-a-few-hours-before-becoming-a-bride-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23605-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दुल्हन बनने से कुछ घंटे पहले युवती की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दुल्हन बनने से कुछ घंटे पहले युवती की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
दुल्हन बनने से कुछ घंटे पहले युवती की सड़क हादसे में मौत
सोमवार तड़के सेक्टर-37 बाईपास रोड सीएनजी पंप के पास हादसा, तीन घायल
परिजनों की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में दुल्हन बनने से कुछ घंटे पहले ही सड़क हादसे में अंकिता (23) की मौत हो गई, जबकि युवती के दो भाई और एक सहेली गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना सोमवार तड़के सेक्टर-37 बाईपास रोड सीएनजी पंप के पास हुई।अंकिता शादी से पहले से दो भाइयों और सहेली साथ पूजा अर्चना के लिए चाचा के घर जा रही थी। इस दौरान कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। परिजनों की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।
मूल रूप से बिहार के जिला वैशाली के गांव रामपुर बखडा निवासी अंकिता मुथूट फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थी। उसका परिवार कई सालों से दिल्ली के मोलड़बंद में रह रहा था। सोमवार को मोलड़बंद में ही अंकिता की शादी होने वाली थी। तड़के करीब 3:30 बजे अंकिता भाई सुमंकित (20) चचेरे भाई निशांत (22) और सहेली अंशु के साथ पल्ला थाना इलाके के विनय नगर में चाचा के घर जा रही थी। यहां शादी से पहले एक धार्मिक अनुष्ठान था। कार सुमंकित चला रहा था।
पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटे के आसपास होगी। बदरपुर बॉर्डर से सुमंकित ने गाड़ी बाइपास रोड की तरफ मोड़ दी। इस दौरान गाड़ी का बायां हिस्सा सेक्टर-37 सीएनजी पंप के सामने सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गया। तेज रफ्तार की वजह से कार कई बार पलटते हुए रोड पर गिर गई। अगले वाले एयर बैग खुल गए लेकिन कार क्षतिग्रस्त होने से चारों फंस गए।
विज्ञापन
लोगों ने चारों को निकालकर बाईपास रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने अंंकिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुमंकित, अंशु और निशांत को गंभीर हालत में दिल्ली के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद कैंटर चालक भाग निकला। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।