{"_id":"663d0e37f0875a29230899c0","slug":"girl-dies-during-treatment-accused-of-negligence-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-24363-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इलाज के दौरान बच्ची की मौत, लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इलाज के दौरान बच्ची की मौत, लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान तीन वर्षीय बच्ची योगिता की मौत हो गई। बच्ची के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और ट्रेनिंग स्टाफ पर लापरवाही आरोप लगाया है। योगिता के चाचा ने बताया कि सुबह साढ़े चार बजे उल्टी, दस्त की शिकायत होने पर बच्ची को लेकर बीके अस्पताल पहुंचे। पहले डॉक्टरों ने बच्ची की हालत देखते हुए दिल्ली रेफर करने के लिए कहा, फिर थोड़ी देर बाद एक डॉक्टर ने आकर बच्ची की हालत में सुधार बताया। आरोप है कि करीब 11 बजे ट्रेनिंग स्टाफ ने बच्ची को दो इंजेक्शन लगाए। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और इंजेक्शन लगने के दस मिनट बाद ही बच्ची की मौत हो गई। इस संबंध में आरएमओ डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि बच्ची की हालत काफी गंभीर थी। इस मामले की जांच की जाएगी। ट्रेनिंग स्टाफ की लापरवाही पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई होगी।