{"_id":"660fc5fd00c2a54bf90afd32","slug":"girl-commits-suicide-by-hanging-herself-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: थार की मांग पूरी नहीं होने पर महिला की हत्या का आरोप, दो साल पहले हुई थी शादी; एक साल की बेटी भी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: थार की मांग पूरी नहीं होने पर महिला की हत्या का आरोप, दो साल पहले हुई थी शादी; एक साल की बेटी भी है
Fri, 05 Apr 2024 03:06 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 05 Apr 2024 03:06 PM IST
सार
आरोप है कि शादी के चार से पांच महीने बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए लड़की को प्रताड़ित करने लगे। कई बार पंचायती तौर पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज में थार गाड़ी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
युवती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आदर्श नगर स्थित सुबेदार कॉलोनी निवासी युवती की मायके वालों ने थार की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। युवती की हत्या के बाद से सुसराल पक्ष मौके से फरार है। दो साल पहले युवती की शादी हुई थी। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अलीगढ़ निवासी सौरभ और विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन पिंकी उर्फ ज्योति (25) की शादी सुबेदार कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी रामा शंकर उर्फ रवि के साथ दो वर्ष पहले हुई थी। रवि एक कार कंपनी में प्रबंधक है। दोनों की एक साल की बेटी भी है। उन्होंने बताया कि शादी के दौरान ससुराल पक्ष की जो भी मांग थी वह पूरी की थी। आरोप है कि शादी के चार से पांच महीने बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उनकी बहन को प्रताड़ित करने लगे। कई बार पंचायती तौर पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ।
विज्ञापन
आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज में थार गाड़ी की मांग कर रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह उनके पास रामा शंकर का फोन आया कि उनकी बहन की हालत खराब है। वह जल्दी फरीदाबाद आ जाएं। जब वह ज्योति की ससुराल पहुंचे तो देखा कि कमरे में ज्योति जमीन पर पड़ी हुई थी। उस दौरान घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। वह ज्योति को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने मामले की शिकायत आदर्श नगर थाने में की। पूरी रात थाने में मौजूद होने के बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से कोई भी नहीं आया।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में गले, हाथ और शरीर पर चोट के निशान
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज ने बताया कि प्राथमिक जांच में महिला के गले, हाथ और शरीर पर चोट के निशान थे। मायके वालों की मांग पर युवती का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के बोर्ड के तहत कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव को अलीगढ़ ले जाना चाहते हैं।