{"_id":"69fb8f3aa3d7b70d960b30c6","slug":"girder-laying-work-underway-on-pillars-near-village-phaphunda-greenfield-expressway-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69311-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, गांव फफूंदा के पास पिलर पर चल रहा गर्डर रखने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, गांव फफूंदा के पास पिलर पर चल रहा गर्डर रखने का काम
विज्ञापन
गांव फफूंदा के पास पिलर के ऊपर गार्डर रखने का कार्य हुआ शुरू। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे न केवल जिले को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक ताने-बाने को भी नई दिशा देगा। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से गांव मोहना, हीरापुर, अटेरणा, जवा, कुलीना, नरियाला, पन्हेड़ा, छांयसा जैसे दर्जनों गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। इस दिनों गांव फफूंदा के पास पिलर खड़े करने का काम पूरा होने के बाद उन पर गर्डर रखने का कार्य किया जा रहा है।
यह एक्सप्रेसवे बल्लभगढ़ में सेक्टर-65 के पास से शुरू होकर केजीपी एक्सप्रेसवे व यूपी में यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़कर नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचेगा। फरीदाबाद में यह लगभग 12 गांवों से होकर गुजर रहा है। एक्सप्रेसवे का लगभग आठ किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड होगा। आगे के हिस्से में पुस्ता बनाकर सड़क बनाई जा रही है।