{"_id":"61cdecad143c035cd3352dd6","slug":"get-both-the-doses-of-the-vaccine-then-come-on-the-road-with-an-auto-it-is-necessary-to-paste-the-certificate-on-the-buses-too-faridabad-news-noi624253337","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की दोनों डोज लगवाओ, तब ऑटो लेकर सड़क पर आओ, बसों पर भी सर्टिफिकेट चस्पा होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की दोनों डोज लगवाओ, तब ऑटो लेकर सड़क पर आओ, बसों पर भी सर्टिफिकेट चस्पा होना जरूरी
विज्ञापन
Get both the doses of the vaccine, then come on the road with an auto, it is necessary to paste the certificate on the buses too.
फरीदाबाद। कोरोना से बचाव के लिए जिले में वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है। एक जनवरी से बिना वैक्सीन लगवाए बस और ऑटो चालक सड़क पर नहीं दौड़ा सकेंगे। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि इनको भी सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी है। सभी ऑटो और बस के आगे चालक, परिचालकों के टीके की दूसरी डोज का सर्टिफिकेट चस्पा होने चाहिए। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई होगी।
जिले में करीब 28 हजार ऑटो और 150 से अधिक हरियाणा रोडवेज की बस चल रही है। इसके अलावा निजी बसों का भी परिचालन किया जा रहा है। इनमें रोज दो लाख के आसपास यात्री सफर कर रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन का कहना है कि बस और ऑटो के चालकों के लिए कोरोना से बचाव के लिए टीके की दूसरी डोज ज्यादा जरूरी है। इसलिए जिन्होंने टीके नहीं लगाए हैं, 31 दिसंबर तक हर हाल में टीके लगा लें और दूसरी डोज के सर्टिफिकेट को अपने ऑटो व बस के आगे चस्पा लें, जिससे सवारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
जांच के लिए 80 टीमें गठित
उपायुक्त ने बताया कि कोविड नियमों का पालन कराने के लिए जिले में 80 टीमों का गठन किया गया है। टीम के सदस्य मेट्रो, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, ऑटो स्टेंड, मॉल्स, होटल्स, बाजार, पार्क आदि में जाकर लोगों पर नजर रखेंगे। सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचने वालों का दूसरी डोज का सर्टिफिकेट देखा जाएगा। जिनके पास नहीं होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। शहर स्थित ऑटो चालकों ने बताया कि अब ऑटो में उन्हीं सवारियों को बिठाएंगे, जो मास्क पहनेंगे। उनसे ऑटो में बैठते समय कोरोना के टीके की जानकारी भी ली जाएगी। कोशिश रहेगी कि बिना वैक्सीनेशन वाली सवारी ऑटो से दूर रहे।