फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   General MBBS performed heart operations on 50 patients in the name of a famous cardiologist

Faridabad News: प्रसिद्ध कार्डियोलाजिस्ट के नाम पर जनरल एमबीबीएस ने किए 50 मरीजों के हार्ट के ऑपरेशन

Sat, 07 Jun 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
General MBBS performed heart operations on 50 patients in the name of a famous cardiologist
कार्डियोलाजिस्ट की डिग्री का रजिस्ट्रेशन नंबर इस्तेमाल कर हार्ट सेंटर में पाई थी नियुक्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित पीपीटी मोड पर संचालित हार्ट केयर सेंटर में प्रसिद्ध कार्डियोलाजिस्ट के नाम पर जनरल एमबीबीएस ने 50 मरीजों के हार्ट के ऑपरेशन कर दिए, जिसमें से कुछ मरीजों की उपचार के बाद मौत हो गई।
प्रसिद्ध कार्डियोलाजिस्ट डॉ. पंकज मोहन की डिग्री का रजिस्ट्रेशन नंबर इस्तेमाल कर हार्ट सेंटर में नियुक्ति पाई थी। इसका भेद तब खुला जब अस्पताल के हार्ट सेंटर में ऑपरेशन कराने वाला मरीज तबीयत ठीक न होने पर असल हार्ट स्पेशलिस्ट के पास पहुंच गया। अस्पताल पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप नीति के तहत चल रहे हार्ट सेंटर से जुड़ा है, जो फरवरी, 2018 से संचालित हो रहा है। अनियमितताओं की शिकायत के चलते गत वर्ष 29 अक्टूबर को विजिलेंस ने सेंटर प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद वहां प्रैक्टिस कर रहे डाॅक्टरों ने इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद डॉ. पंकज मोहन शर्मा ने जुलाई-2024 से फरवरी-2025 तक आठ माह तक सेवाएं दीं। इस बीच एडवोकेट संजय गुप्ता ने विजिलेंस और पुलिस में डाॅ. पंकज मोहन शर्मा की चिकित्सीय योग्यता पर सवाल उठाते हुए उनकी डिग्री की जांच की मांग की। इस पर डाॅ. पंकज शर्मा को पता चला कि वह अब फंस चुके हैं तो उसने सेंटर जाना बंद कर दिया।
विज्ञापन



प्रसिद्ध कार्डियोलाजिस्ट डॉ. पंकज मोहन जो रेलवे रोड पर अपने क्लीनिक में प्रैक्टिस करते हैं, उनके हम नाम होने का फायदा उठाते हुए डाॅ. पंकज मोहन शर्मा ने हार्ट सेंटर में नियुक्ति पा ली। डॉ. पंकज मोहन शर्मा ने हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. पंकज मोहन के रजिस्ट्रेशन नंबर 2456 का दुरुपयोग किया, जबकि सामान्य एमबीबीएस डॉ. पंकज मोहन का रजिस्ट्रेशन नंबर 28482 है। जो कुछ कागजात सामने आए उसमें डाॅ. पंकज मोहन शर्मा के नाम की स्टैंप जो लगी हुई थी, उसमें भी कार्डियोलाजिस्ट लिखा हुआ मिला। यह स्टैंप हार्ट सेंटर में मरीजों के इलाज के लिए बनाई जाने वाले पर्ची पर लगाई जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed