फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Geeta Mahotsav begins, fare discount coupons fail to arrive at Ballabhgarh depot

Faridabad News: गीता महोत्सव शुरू, बल्लभगढ़ डिपों में नहीं पहुंचे किराये में छूट के कूपन

Sun, 16 Nov 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Geeta Mahotsav begins, fare discount coupons fail to arrive at Ballabhgarh depot
कूपन से यात्रियों को किराये में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव शुरू हो चुका है लेकिन अभी तक बल्लभगढ़ बस डिपो के पास यात्रियों के लिए किराये में 50 प्रतिशत छूट के कूपन नहीं पहुंचे हैं। इस वजह से यात्री इस सुविधा का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं।


हर साल की तरह कुरुक्षेत्र के सरोवर में गीता महोत्सव का शुभारंभ 15 नवंबर से हो चुका है। यह महोत्सव 5 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें देश-विदेश के कलाकार शामिल होंगे और इस दौरान कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग पहुंचे इसके लिए सरकार की ओर से हर साल हर हर जिले से स्पेशल बसें चलाई जाती हैं। इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए किराये में 50 प्रतिशत छूट मिलती है। इसके लिए सरकार की ओर से गीता महोत्सव के कूपन डिपो में भिजवाए जाते हैं। लेकिन इस बार गीता महोत्सव शुरू होने के बाद भी अभी तक बल्लभगढ़ डिपो के पास कूपन नहीं पहुंचे हैं। रोडवेज नेता रविंद्र नगर ने बताया कि अभी तक उनके डिपो में कूपन सरकार की ओर से नहीं भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed